‘ऊर्जा 2026’ में वास्तुकला और शहरी विकास में महिलाओं के नेतृत्व पर मंथन
Jaipur में WICCI राजस्थान आर्किटेक्चर चैप्टर के ‘ऊर्जा 2026’ में Women Design Thought Leaders पर चर्चा। Architecture और Urban Development में महिलाओं की भूमिका पर तीन सत्र हुए।
अनन्य सोच । वास्तुकला, शिक्षा, सार्वजनिक अवसंरचना और शहरी विकास के क्षेत्र में काम कर रही महिलाओं को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से शनिवार को रोज़े आमेर में ‘ऊर्जा 2026’ का आयोजन किया गया। विमेन इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (विक्की) के राजस्थान आर्किटेक्चर चैप्टर की ओर से ‘इन हर एलिमेंट’ थीम पर हुए इस वार्षिक आयोजन का केंद्र ‘Women Design Thought Leaders’ रहा। चर्चा इस पर हुई कि महिलाएं अपने विचारों, अनुभवों और Leadership के जरिए शहरों और समुदायों का भविष्य कैसे गढ़ रही हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत चैप्टर की अध्यक्ष आर्किटेक्ट प्रीति अग्रवाल के स्वागत संबोधन से हुई। वरिष्ठ आर्किटेक्ट रश्मि गुप्ता को वास्तुकला में लंबे योगदान के लिए Lifetime Achievement Award से सम्मानित किया गया।
भारतीय वास्तुकला के इतिहास में महिलाओं का योगदान
अहमदाबाद की आर्किटेक्चरल हिस्टोरियन और शिक्षाविद् प्रो. माधवी देसाई ने कहा कि वास्तुकला के इतिहास में महिलाओं के कार्यों का दस्तावेजीकरण जरूरी है। उनके अनुसार उनके दृष्टिकोण को Architecture Education में भी शामिल किया जाना चाहिए। सत्र का संचालन प्रीति अग्रवाल ने किया।
Public Infrastructure और सुरक्षित शहरों पर चर्चा
दूसरे सत्र में एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (प्लानिंग) आर्किटेक्ट नंदिता भट्ट ने बड़े स्तर की Public Infrastructure परियोजनाओं की योजना और प्रबंधन के अनुभव साझा किए। सेफ्टीपिन की सह-संस्थापक कल्पना विश्वनाथ ने शहरों की योजना और डिजाइन में महिलाओं के रोजमर्रा के अनुभवों, आवागमन और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को शामिल करने पर जोर दिया। सत्र का संचालन चैप्टर की संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट शालिनी गेहलोत ने किया।
‘इन माय एलिमेंट’ पहल और ‘माय एलिमेंट वॉल’
आर्किटेक्ट निष्ठा पांडे की परिकल्पना पर आधारित ‘इन माय एलिमेंट’ पहल कार्यक्रम का खास आकर्षण रही। इसमें महिला आर्किटेक्ट्स और चैप्टर सदस्यों ने अपनी पहचान और रुचियों को दर्शाती तस्वीरें साझा कीं। इनसे बनी ‘माय एलिमेंट वॉल’ का अनावरण किया गया, जिसमें महिलाओं की विविधता, रचनात्मकता और पेशेवर पहचान से परे उनका व्यक्तित्व दिखा।
कार्यक्रम के अंत में सभी वक्ताओं का सम्मान हुआ। वर्किंग कमेटी की सदस्याओं ने आयोजन में अहम भूमिका निभाई, जबकि इवेंट लीड्स अनिका मित्तल और सगुना वाधवा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। आयोजन को आदित्य बाथ, एलीट विंडो सिस्टम्स, महालक्ष्मी हार्डवेयर और एसएवी एंटरप्राइजेज का सहयोग मिला।