जयपुर के Food Lovers ने चखा South Indian स्वाद, Banana Leaf के नए आउटलेट पर Meet-up

जयपुर के मालवीय नगर में Banana Leaf के नए आउटलेट पर Food Lovers Meet-up हुआ। मेहमानों ने बेन्ने डोसा, रजनी डोसा और फ़िल्टर कॉफी का स्वाद लिया।

Nov 27, 2026 - 18:32
Nov 27, 2026 - 18:34
 0
जयपुर के Food Lovers ने चखा South Indian स्वाद, Banana Leaf के नए आउटलेट पर Meet-up

अनन्य सोच । जयपुर में 27 नवंबर को Food Lovers के लिए एक खास meet-up आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम मालवीय नगर में Banana Leaf के नए आउटलेट पर हुआ, जिसमें शहर के कई जाने-माने Food Influencers और खाने के शौकीन शामिल हुए। मेहमानों ने दक्षिण भारतीय स्वाद का आनंद लिया और आपस में बातचीत करते हुए अच्छा समय बिताया।

मेहमानों के लिए खास Menu

Indus Foods के पार्टनर और Banana Leaf के ओनर नंदन होनावर और उनकी टीम ने मेहमानों की मेजबानी की। इस मौके के लिए खास menu तैयार किया गया था। शुरुआत Coconut Punch welcome drink से हुई। इसके बाद स्टार्टर में रसम वडा, कूर्ग इडली और पोड़ी मिनी इडली परोसी गईं। मुख्य व्यंजनों में बेन्ने डोसा, रजनी डोसा और वेजिटेबल चेट्टीनाड के साथ केरल पराठा खास रहे। मीठे में सेमिया पायसम और पारंपरिक South Indian Filter Coffee सर्व की गई।

"ऑथेंटिक अनुभव देना मकसद"

नंदन होनावर ने कहा कि मालवीय नगर के नए आउटलेट पर South Indian Cuisine पसंद करने वाले Food Lovers की मेजबानी करना उनके लिए खुशी की बात है। उन्होंने बताया कि उनका प्रयास जयपुर के लोगों को दक्षिण भारतीय खानपान की विविधता और पारंपरिक स्वादों का authentic अनुभव देना है।

Banana Leaf का सफर

Banana Leaf का जयपुर में पहला आउटलेट वर्ष 2023 में सी-स्कीम में शुरू हुआ था, जो पहले से लोकप्रिय है। मुंबई से शुरू हुआ यह ब्रांड आज पुणे, गोवा, इंदौर, रायपुर, उज्जैन और जयपुर सहित कई शहरों में अपने आउटलेट चला रहा है।