भारतीय वैज्ञानिकों ने बनाई स्थिर और सस्ती White LED तकनीक, रंग नहीं मिलेंगे आपस में

बेंगलुरु के CeNS और IIT दिल्ली के वैज्ञानिकों ने Perovskite Nanocrystals से नई White LED तकनीक बनाई है। यह सस्ती, लचीली और स्थिर है।

Nov 27, 2026 - 18:17
Nov 27, 2026 - 18:24
 0
भारतीय वैज्ञानिकों ने बनाई स्थिर और सस्ती White LED तकनीक, रंग नहीं मिलेंगे आपस में

अनन्य सोच । भारतीय वैज्ञानिकों ने ऐसी White LED तकनीक विकसित की है जो स्थिर रहने के साथ बड़े पैमाने पर बनाई जा सकती है और कम लागत वाली भी है। इसमें Halide Perovskite Nanocrystals का इस्तेमाल हुआ है। यह खोज बेंगलुरु स्थित DST के स्वायत्त संस्थान Centre for Nano and Soft Matter Sciences (CeNS) और IIT दिल्ली के सहयोग से सामने आई है। भविष्य में इसका उपयोग घरेलू लाइटिंग और स्मार्टफोन में हो सकता है।

मौजूदा LED की कमियां क्या हैं

आज की व्यावसायिक White LED ऊर्जा बचाने में कारगर हैं, लेकिन इनके निर्माण में महंगे Rare Earth तत्व और उच्च तापमान वाली जटिल प्रक्रिया लगती है। साथ ही, एक बार बनने के बाद इनकी रोशनी का टोन बदला नहीं जा सकता। इसी कारण शोधकर्ता CsPbX₃ फॉर्मूले वाले पूर्णतः अकार्बनिक Perovskite Nanocrystals की ओर बढ़े हैं, जो चमकीले और शुद्ध रंग देते हैं।

रंगों के मिलने की समस्या का हल

इन क्रिस्टल की बड़ी दिक्कत Anion Exchange है। हरे (CsPbBr₃) और लाल (CsPbI₃) क्रिस्टल पास आते ही आयनों की अदला-बदली करते हैं और कुछ ही मिनटों में रंग मिलकर नारंगी हो जाते हैं। टीम ने इसे रोकने के लिए दो स्तर की सुरक्षा अपनाई। पहले Lead Selenide की मदद से क्रिस्टल की सतह की रिक्तियां घटाई गईं, जिससे आयनों के बहने का मुख्य रास्ता बंद हुआ। फिर Atomic Layer Deposition तकनीक से Alumina की 5 से 6 नैनोमीटर की पारदर्शी परत चढ़ाई गई, जो अलग-अलग रंग वाली परतों के बीच दीवार का काम करती है।

परीक्षण में क्या मिला

गौरी शर्मा, स्वाति खुराना, समीर सप्रा और प्रलय के. संत्रा की टीम ने Spray Coating से कांच और लचीले PET सब्सट्रेट, दोनों पर बहुस्तरीय WLED बनाए। ये उपकरण लगातार 24 घंटे चले और रोशनी आदर्श सफेद रंग के करीब बनी रही। तापमान घटने-बढ़ने पर भी रंग में खास फर्क नहीं पड़ा। केवल Electric Current बदलकर रोशनी को मंद या Warm टोन में ढाला जा सकता है।

आगे की चुनौती

यह शोध जर्नल Small में प्रकाशित हुआ है। हालांकि बाजार में आने से पहले Lead Toxicity की समस्या दूर करना और तकनीक को पर्यावरण के अनुकूल बनाना जरूरी है।