JNV Selection Test 2027: 28 नवंबर को 39 केंद्रों पर 8,929 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
Jawahar Navodaya Vidyalaya Pavta की Class 6 Selection Test 2027 28 नवंबर को होगी। 39 Exam Centres पर 8,929 अभ्यर्थी बैठेंगे। Admit Card और आधार कार्ड अनिवार्य।
अनन्य सोच । जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) पावटा में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा-6 में प्रवेश हेतु होने वाली चयन परीक्षा-2027 के निष्पक्ष और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में अभिविन्यास बैठक हुई। अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलक्टर (पूर्व) नरेंद्र कुमार वर्मा ने की। उन्होंने अधिकारियों और केंद्राधीक्षकों को परीक्षा संचालन, अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और नकल रहित आयोजन के लिए जरूरी निर्देश दिए।
28 नवंबर को होगी परीक्षा, 39 Exam Centres तय
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि परीक्षा शनिवार, 28 नवंबर 2026 को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। जयपुर और कोटपूतली-बहरोड़ जिले के कुल 8,929 पंजीकृत अभ्यर्थी 39 परीक्षा केंद्रों पर शामिल होंगे। इनमें 26 केंद्र जयपुर जिले में और 13 केंद्र कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बनाए गए हैं।
सख्त निर्देश: स्मार्टफोन प्रतिबंधित, देरी पर No Entry
निर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर अभिभावकों को पर्याप्त दूरी पर रखा जाएगा और स्मार्टफोन का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। देर से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं मिलेगा। हर अभ्यर्थी की पहचान सुनिश्चित करने के बाद ही उसे केंद्र में जाने दिया जाएगा। लापरवाही या अनियमितता मिलने पर जिला प्रशासन नियमानुसार कार्रवाई करेगा। कानून व्यवस्था के लिए प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की जानकारी भी दी गई है और केंद्राधीक्षकों को संबंधित थाना प्रभारी से समन्वय रखने को कहा गया है।
Admit Card और आधार कार्ड जरूरी
सभी पंजीकृत अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति के आधिकारिक पोर्टल cbseitms.rcil.gov.in/nvs से Admit Card डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, पुलिस प्रतिनिधि और जयपुर जिले के सभी केंद्राधीक्षक मौजूद रहे।
JNV पावटा की प्राचार्या संजू जोशी ने बताया कि तैयारियां, सुरक्षा प्रबंध और पुलिस बंदोबस्त पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने अभिभावकों और अभ्यर्थियों से समय से पहले केंद्र पहुंचने की अपील की। खासकर ग्रामीण और दूर-दराज के अभ्यर्थी यात्रा समय का ध्यान रखकर जल्दी निकलें, ताकि कोई पात्र अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित न रहे।