वनतारा-मेडागास्कर में 10 साल का समझौता, तस्करी के शिकार वन्यजीवों की होगी घर वापसी
वनतारा ने मेडागास्कर सरकार से 10 साल का समझौता किया। तस्करी में जब्त वन्यजीवों की वापसी, इलाज, rehabilitation और स्थानीय विशेषज्ञों की training में मदद मिलेगी।
अनन्य सोच । वन्यजीवों के संरक्षण की दिशा में वनतारा ने बड़ा कदम उठाया है। उसने मेडागास्कर सरकार के साथ 10 साल का समझौता किया है। इसके तहत विदेशों में जब्त किए गए मेडागास्कर के वन्यजीवों की स्वदेश वापसी, इलाज और जहां संभव हो, उन्हें प्राकृतिक आवास में छोड़ने में वनतारा सहयोग करेगा। इसके साथ ही वनतारा ने भारत के CITES Management Authority से 19 अगस्त को किया अपना वादा पूरा किया है।
लीमर पर मंडराता विलुप्ति का खतरा
अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) के मुताबिक, केवल मेडागास्कर में पाई जाने वाली लीमर (Lemur) की 90 फीसदी प्रजातियों पर विलुप्त होने का खतरा है। Habitat Loss यानी प्राकृतिक आवास का नुकसान और illegal wildlife trafficking यहां के वन्यजीवों के लिए सबसे बड़ी चुनौतियां हैं। ऐसे में यह समझौता संकटग्रस्त प्रजातियों के संरक्षण के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
स्वास्थ्य जांच से लेकर Training तक सहयोग
समझौते के तहत वनतारा वन्यजीवों की health check-up, सुरक्षित transportation और वैज्ञानिक research में मदद करेगा। साथ ही मेडागास्कर के स्थानीय wildlife experts को training भी दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर वनतारा राष्ट्रीय Wildlife Rescue and Rehabilitation Centre के निर्माण में भी सहयोग कर सकता है। हालांकि वन्यजीवों को प्राकृतिक आवास में छोड़ने का अंतिम फैसला मेडागास्कर सरकार का ही होगा।
मूल देश में संरक्षण पर जोर
वनतारा के सीईओ विवान करानी ने कहा, “इन प्रजातियों को उनके प्राकृतिक आवास में संरक्षण देना हमारी दस वर्षीय संरक्षण रणनीति के केंद्र में है। हमारी प्राथमिकता वन्यजीवों के मूल देश में उनके संरक्षण के लिए काम कर रहे लोगों और संस्थाओं को मजबूत करना है।”
इस समझौते से उम्मीद है कि तस्करी के शिकार वन्यजीवों को सुरक्षित वापसी का रास्ता मिलेगा और मेडागास्कर में स्थानीय स्तर पर conservation की क्षमता मजबूत होगी।