मिस इंडिया ग्लैम की प्रेस कॉन्फ़्रेंस और प्राइज़ अनविल समारोह में जुटे विजेता और सहयोगी

Miss India Glam की प्रेस कॉन्फ़्रेंस और Prize Unveil समारोह में CEO कीर्ति टांक, Miss India Glam 2026 तमन्ना राव, पूर्व विजेताओं और सहयोगी ब्रांड्स के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Nov 23, 2026 - 22:41
Nov 23, 2026 - 22:57
 0
मिस इंडिया ग्लैम की प्रेस कॉन्फ़्रेंस और प्राइज़ अनविल समारोह में जुटे विजेता और सहयोगी

अनन्य सोच । मिस इंडिया ग्लैम की प्रेस कॉन्फ़्रेंस एवं Prize Unveil समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आयोजन से जुड़े पदाधिकारी, ब्रांड एम्बेसडर, मौजूदा और पूर्व टाइटल विजेता तथा सहयोगी संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस मौके पर Miss India Glam से जुड़े सदस्यों ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई।

आयोजन टीम की रही मौजूदगी

मिस इंडिया ग्लैम की सीईओ कीर्ति टांक, मिसेज ज्योति टांक और मैनेजिंग डायरेक्टर एस एल गुप्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे। संस्था की ब्रांड एम्बेसडर सौम्या गुप्ता और कामना राजपुरोहित भी समारोह का हिस्सा बनीं।

विजेताओं ने बढ़ाई समारोह की शोभा

समारोह में मिस इंडिया ग्लैम 2026 तमन्ना राव, मिस इंडिया ग्लैम एमरल्ड 2026 हर्षिता वर्मा और फर्स्ट रनर अप 2026 अवनी शर्मा शामिल हुईं। मिस इंडिया ग्लैम इंटरनेशनल 2025 पायल प्रजापत और रनर अप 2025 मुस्कान विजय की मौजूदगी भी खास रही। मौजूदा और पूर्व Title Winners के एक साथ आने से कार्यक्रम को खास पहचान मिली।

सहयोगी संस्थानों के प्रतिनिधि भी रहे मौजूद

मिस इंडिया ग्लैम के सहयोगी SKJ ज्वैलर्स के चेयरमैन संजय जोशी और होटल द काउंटी इन के जनरल मैनेजर प्रभात सिंह कार्यक्रम में उपस्थित रहे। Renault कार और Honda Activa स्कूटी के पदाधिकारियों की उपस्थिति ने भी कार्यक्रम में Brand Partnership की झलक पेश की।