Jaipur Dance Conclave: Sattriya, Contemporary Dance और लावणी की प्रस्तुतियों ने दूसरे दिन बांधा समां
Jaipur Dance Conclave के दूसरे दिन Rajasthan International Centre में Sattriya, Contemporary Dance और Lavani की प्रस्तुतियां हुईं। Panel Discussion और Bharatnatyam Workshop भी रहे आकर्षण।
अनन्य सोच । Jaipur Dance Conclave (JDC) के दूसरे दिन शनिवार को Rajasthan International Centre में Sattriya, Contemporary Dance और महाराष्ट्र की पारंपरिक Lavani पर आधारित प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। दिनभर लेक्चर-डेमोंस्ट्रेशन, Panel Discussion और टॉक सत्र भी हुए, जिनमें कलाकारों, विशेषज्ञों और कला प्रेमियों ने नृत्य के कई पहलुओं पर चर्चा की।
कॉन्क्लेव के दूसरे संस्करण की परिकल्पना और क्यूरेशन अमृता लाहिड़ी और मनजोत चावला ने किया है। इसे राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग और राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर का सहयोग प्राप्त है। ट्राइब अमरपाली और अंद्राब भी सहयोगी हैं। यह आर्टस्पॉट्स की पहल है।
शाम की Performances
गुवाहाटी की युवा नृत्यांगना अन्वेषा महंत ने ‘मधुरा मूर्ति – रेज़ोनेंस अनबाउंड’ प्रस्तुत की। इसमें उन्होंने भगवान कृष्ण की छवि और आध्यात्मिक भावों को Sattriya Dance के जरिए साकार किया। Sattriya असम के सत्रों में विकसित हुई और भारत की आठ शास्त्रीय नृत्य शैलियों में से एक है।
इसके बाद डाली बसु चौधरी और सुप्रिया नायक ने Contemporary Dance प्रस्तुति ‘विंग्ड’ पेश की। इसकी कोरियोग्राफी कनाडा की सोनिया सेंट-मिशेल ने की है। प्रस्तुति में उड़ान और प्रवास की अवधारणा को दिखाया गया।
दिन का समापन मुंबई की सावित्री मेधातुल और काली बिल्ली प्रोडक्शंस की ‘लावण्यवती’ से हुआ। इसमें Lavani की परंपरा और उन महिला कलाकारों की कहानियां सामने आईं, जिन्होंने चुनौतियों के बीच इस कला को आगे बढ़ाया।
Panel Discussion और Talk
मनस्विनी शर्मा ने लेक्चर-डेमोंस्ट्रेशन में Kathak में ताल और लय की बारीकियां समझाईं। ‘द आर्ट्स इकोसिस्टम’ पैनल में मासूम परमार ने Arts Funding और कलाकारों की आर्थिक स्थिरता पर चिंता जताई। शरण्या चंद्रन ने AI और नृत्य के रिश्ते पर कहा कि यह भी सोचना जरूरी है कि कौन-से रचनात्मक काम इंसानों को खुद करने चाहिए।
प्रो. इरा भास्कर ने बॉलीवुड सिनेमा में नृत्य की यात्रा पर टॉक दी। उन्होंने कहा कि तवायफें केवल मनोरंजन करने वाली नहीं, बल्कि नृत्य और संगीत की पारंगत कलाकार थीं। रामा वैद्यनाथन की Bharatnatyam Workshop में हर उम्र के लोगों ने हिस्सा लिया।
तीसरे दिन क्या होगा
22 नवंबर को सुबह 11 बजे देवदत्त पटनायक, शाश्वती घोष और डॉ. चांदनी चौधरी ‘व्हाई डज़ शिवा डांस?’ सत्र प्रस्तुत करेंगे। दिन में Terah Tali, बच्चों की डांस ड्रामा प्रस्तुति और Heritage Jewellery पर चर्चा होगी। शाम को भील समुदाय की लोकनृत्य प्रस्तुति, छऊ–चोलम और रामा वैद्यनाथन की ‘बहुक्रिया’ के साथ तीन दिवसीय कॉन्क्लेव का समापन होगा।