EPFO का बड़ा फैसला: PF खाते से अब 90% तक निकासी, Minimum Balance घटकर 10%

EPFO बोर्ड ने PF Withdrawal की सीमा 75% से बढ़ाकर 90% की। Systematic Withdrawal Plan, 2 महीने में Final Settlement और वेतन सीमा 25 हजार रुपये करने को भी मंजूरी मिली।

Nov 21, 2026 - 08:50
Nov 21, 2026 - 10:43
 0
EPFO का बड़ा फैसला: PF खाते से अब 90% तक निकासी, Minimum Balance घटकर 10%

अनन्य सोच । कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने PF खाताधारकों को बड़ी राहत दी है। अब जरूरत पड़ने पर खाते से 90 प्रतिशत तक राशि निकाली जा सकेगी, जबकि पहले यह सीमा 75 प्रतिशत थी। दरअसल, बोर्ड ने खाते में Minimum Balance रखने की अनिवार्यता 25 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत करने को मंजूरी दे दी है। इससे कर्मचारियों को अपनी बचत इस्तेमाल करने की ज्यादा आजादी मिलेगी।

रिटायरमेंट पर Systematic Withdrawal Plan

रिटायर होने वाले कर्मचारियों के लिए 'Systematic Withdrawal Plan' लाया गया है। इसके तहत पूरा पैसा एक साथ निकालने के बजाय हर महीने किस्तों में भी राशि ली जा सकेगी। बची हुई राशि पर ब्याज मिलता रहेगा। सदस्य की मृत्यु होने पर यह पैसा परिवार या नॉमिनी को मिलेगा।

Final Settlement और Pension के नियम

नौकरी छूटने पर PF का पूरा पैसा निकालने के लिए अब 12 महीने इंतजार नहीं करना होगा। बोर्ड ने 2 महीने बाद Final Settlement का पुराना नियम फिर से लागू कर दिया है। पेंशन निकालने के लिए 36 महीने का इंतजार करना होगा।

वेतन सीमा बढ़ी, 1 करोड़ नए कर्मियों को फायदा

अनिवार्य PF की Wage Ceiling 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी गई है। इस फैसले से करीब 1 करोड़ नए कर्मचारियों को लाभ मिलने का अनुमान है। इससे ज्यादा कर्मचारी सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आएंगे।