RPSC स्कूल लेक्चरर गणित भर्ती: दस्तावेज सत्यापन के बाद 14 अभ्यर्थी Main List में सफल
RPSC ने School Lecturer Exam-2025 के Maths विषय की Main List जारी की। Document Verification के बाद 14 पदों के विरुद्ध 14 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए।
अनन्य सोच । राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने स्कूल व्याख्याता एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2025 के गणित विषय का Final Selection Result जारी कर दिया है। पात्रता जांच और Document Verification के बाद 14 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है।
विचारित सूची से मुख्य सूची तक का सफर
ये अभ्यर्थी इससे पहले 3 सितंबर 2026 को जारी Considered List में अस्थायी रूप से शामिल थे। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, विचारित सूची में शामिल अभ्यर्थियों की पात्रता और दस्तावेजों का सत्यापन संबंधित विभाग ने किया। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम परिणाम घोषित किया गया।
मेरिट के आधार पर चयन
आयोग ने 14 विज्ञापित पदों के विरुद्ध 14 अभ्यर्थियों को उनकी Merit के आधार पर मुख्य सूची में स्थान दिया है। चयन सूची में Roll Number के साथ Merit Number भी जारी किए गए हैं। इस सूची में मेरिट क्रमांक एम-1 से एम-14 तक के अभ्यर्थी शामिल हैं। अभ्यर्थी अपना रोल नंबर और मेरिट क्रमांक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचना से मिला सकते हैं।