Jaipur Education Festival 2026: सिटी पैलेस में 'जयपुर@300' थीम पर पहले दिन 2,000 से ज्यादा विजिटर्स पहुंचे
City Palace में Jaipur Education Festival के 9वें संस्करण का आगाज़। 'जयपुर@300' थीम पर Hawa Mahal installation, workshops और cultural performances ने खींचा ध्यान।
अनन्य सोच । Jaipur Education Festival के 9वें संस्करण की शुरुआत बुधवार को सिटी पैलेस, जयपुर में हुई। इस वर्ष 'जयपुर@300' थीम पर आयोजित दो दिवसीय फेस्टिवल के पहले दिन 2,000 से अधिक visitors पहुंचे। जयपुर और आसपास के स्कूलों के विद्यार्थी और शिक्षक एक मंच पर जुटे और art, culture व creative activities के जरिए शहर के 300 साल के सफर का उत्सव मनाया।
Hawa Mahal Installation बनी आकर्षण का केंद्र
द पैलेस स्कूल की ओर से तैयार Hawa Mahal installation फेस्टिवल का खास आकर्षण रही, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने तस्वीरें खिंचवाईं। एमएसपीएसएस की creative installation और कपिल ज्ञानपीठ के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए ऐतिहासिक स्मारकों के मॉडल भी सराहे गए। इनमें आमेर किले का मॉडल विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।
सात Interactive Workshops में सीखने का मौका
फेस्टिवल में सात interactive workshops आयोजित हुईं, जिनमें पारंपरिक कला के साथ अलग-अलग विषयों को रोचक और व्यावहारिक ढंग से सीखने का अवसर मिला। रामू रामदेव ने miniature painting की वर्कशॉप ली। इसके अलावा block printing, maths, physics, drawing analysis, pottery और mandala art से जुड़ी वर्कशॉप भी हुईं।
Cultural Performances ने बांधा समां
जयपुर और गुरुग्राम के विद्यार्थियों ने भजन, dance performances और जयपुर की विरासत व पहचान को समर्पित गीत प्रस्तुत किए। इनमें द पैलेस स्कूल, एसआरएन पब्लिक स्कूल, वर्धमान इंटरनेशनल स्कूल, दिशा फाउंडेशन, सुबोध पब्लिक स्कूल, मॉडर्न स्कूल, विवेक टेक्नो स्कूल और डीपीएस सेक्टर-45, गुरुग्राम के विद्यार्थी शामिल रहे।
पहले दिन मिली उत्साहजनक प्रतिक्रिया के बाद फेस्टिवल 26 नवंबर को भी जारी रहेगा। दूसरे दिन भी cultural presentations, exhibitions और workshops के माध्यम से education, creativity और जयपुर की समृद्ध heritage को एक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा।