RIC जयपुर में मुंबई के ANK थिएटर ग्रुप ने खेला नाटक 'आपस की बात', चेखव की कहानियों का मंचन

Rajasthan International Centre जयपुर में मुंबई के ANK Theatre Group ने Hindi play 'आपस की बात' का मंचन किया। चेखव की चार satirical कहानियों पर आधारित नाटक का निर्देशन प्रीता माथुर ठाकुर ने किया।

Nov 25, 2026 - 08:41
Nov 25, 2026 - 08:42
 0
RIC जयपुर में मुंबई के ANK थिएटर ग्रुप ने खेला नाटक 'आपस की बात', चेखव की कहानियों का मंचन
RIC Jaipur के Main Auditorium में ANK Theatre Group के कलाकार Hindi play 'आपस की बात' प्रस्तुत करते हुए

अनन्य सोच । राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) के मुख्य सभागार में मंगलवार शाम मुंबई के ANK थिएटर ग्रुप ने हिंदी नाटक 'आपस की बात' प्रस्तुत किया। प्रीता माथुर ठाकुर के निर्देशन में हुए इस मंचन में शोषण, मानव व्यवहार और रिश्तों की जटिलताओं को रोचक ढंग से दिखाया गया।

चेखव की चार व्यंग्य कथाओं पर आधारित प्रस्तुति

दिनेश ठाकुर द्वारा हिंदी रंगमंच के लिए रूपांतरित यह नाटक रूसी लेखक और नाटककार एंटन चेखव (Anton Chekhov) की चार satirical short stories पर आधारित है। चार अलग-अलग कथाओं के जरिए समाज में शोषण के अलग-अलग पहलुओं और शोषक व शोषित के बदलते रिश्तों को दिखाया गया। इनमें एक मालकिन का अपनी नौकरानी से दुर्व्यवहार, पति के जरिए ही उसकी पत्नी को रिझाने की कोशिश करता व्यक्ति, अपने असाधारण करतब को बेचने के लिए जान जोखिम में डालता कलाकार और पैसे ऐंठने की नीयत से बैंक पहुंचने वाली महिला की कहानियां शामिल थीं।

हास्य और सामाजिक टिप्पणी का मेल

व्यंग्य और दिलचस्प परिस्थितियों के मेल से नाटक ने मानव स्वभाव के विरोधाभासों, कमजोरियों और अजीबोगरीब पहलुओं को सामने रखा। दर्शकों को रोजमर्रा के रिश्तों को आकार देने वाले power dynamics पर सोचने का मौका मिला। हास्य और सामाजिक टिप्पणी में पिरोई चारों कहानियों ने मानवीय व्यवहार की विडंबना को उभारा।