‘बूहे बारियां’ से ‘चिरमी’ तक: ‘सरगम’ की दसवीं वर्षगांठ पर ‘गुलदस्ता’ में बिखरे सुरों के रंग

Jaipur के जवाहर कला केंद्र में ‘सरगम’ लेडीज म्यूजिक ग्रुप की 10th Anniversary पर ‘गुलदस्ता: ए सिम्फनी ऑफ मूड्स’ हुआ। ‘बूहे बारियां’, ‘चिरमी’ समेत Film और Folk Songs की प्रस्तुतियां हुईं।

Nov 29, 2026 - 08:54
Nov 29, 2026 - 08:55
 0
‘बूहे बारियां’ से ‘चिरमी’ तक: ‘सरगम’ की दसवीं वर्षगांठ पर ‘गुलदस्ता’ में बिखरे सुरों के रंग

अनन्य सोच । ‘सरगम’ लेडीज म्यूजिक ग्रुप की दसवीं वर्षगांठ पर शनिवार को जवाहर कला केंद्र के मध्यवर्ती रंगमंच पर संगीतमय कार्यक्रम ‘गुलदस्ता: ए सिम्फनी ऑफ मूड्स’ आयोजित हुआ। समूह की निदेशक और Versatile Singer मुक्ता चड्ढा के निर्देशन में गायिकाओं ने फिल्मी और लोकगीतों की प्रस्तुतियां दीं। महिलाओं के सुरों के दस साल के सफर को समर्पित इस शाम में संगीत के कई रंग देखने को मिले।

‘बूहे बारियां’ और ‘टाइटैनिक’ गीत से मुक्ता चड्ढा की बहुमुखी गायकी

कार्यक्रम में मुक्ता चड्ढा ने ‘टाइटैनिक’ फिल्म के लोकप्रिय गीत और पंजाबी गीत ‘बूहे बारियां’ की प्रस्तुति दी। इन दोनों अलग-अलग मिजाज के गीतों के जरिए उन्होंने अपनी बहुमुखी गायकी का परिचय दिया।

‘ऐसा समां न होता’ और राजस्थानी लोकगीत ‘चिरमी’ की प्रस्तुति

राजश्री सेमंत ने ‘ऐसा समां न होता’ गीत पेश किया। वहीं मधुलिका उज्ज्वल ने राजस्थानी लोकगीत ‘चिरमी’ की प्रस्तुति देकर लोक संगीत की मिठास घोली। फिल्मी और Folk Songs के इस मेल ने कार्यक्रम को ‘गुलदस्ता’ नाम के अनुरूप विविधता दी।

सदाबहार गीतों के साथ सामूहिक प्रस्तुति

कार्यक्रम में ममता झा, पूनम जैन, मालती सिंह, अनुराधा माथुर, संध्या असवाल, विशाखा गहलोत, डॉ. राशि अग्रवाल, निशा शर्मा, निधि बलाना, रेनू माथुर, ऋतु श्रीवास्तव, कोपल माथुर, भावना कश्यप और प्रियंका शर्मा ने भी सदाबहार गीतों से अपने फन का प्रदर्शन किया।

संयोजन और संचालन

कार्यक्रम का संयोजन ऊषा अग्रवाल और अनुराधा माथुर ने किया। मंच संचालन की जिम्मेदारी अनुराधा माथुर और पूनम जैन ने संभाली।