अनंत अंबानी ने पूरी की गोवर्धन परिक्रमा, ब्रज विकास के लिए रिलायंस की 18 करोड़ की सेवा-भेंट
Mathura में Anant Ambani ने साढ़े चार घंटे में Govardhan Parikrama पूरी की। Reliance समूह ने Braj के विकास के लिए पहले चरण में 18 करोड़ रुपये की घोषणा की।
अनन्य सोच । रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने शुक्रवार रात श्रद्धालुओं के साथ पैदल चलते हुए गिरिराज महाराज की Govardhan Parikrama पूरी की। दो दिवसीय मथुरा दौरे पर आए अंबानी ने करीब साढ़े चार घंटे में परिक्रमा पूरी की।
जतीपुरा में दर्शन और 280 किलो का छप्पन भोग
शुक्रवार शाम अनंत अंबानी गोवर्धन के जतीपुरा स्थित गंगा धाम पहुंचे। इसके बाद उन्होंने गिरिराज मुखारविंद मंदिर में दर्शन किए और श्रृंगार आरती में हिस्सा लिया। उन्होंने गिरिराज जी को 280 किलो का छप्पन भोग अर्पित किया। सेवायतों ने उन्हें प्रसाद और गिरिराज जी का पटुका भेंट किया। उन्होंने मदन मोहन जी मंदिर में भी पूजा-अर्चना की।
गुरु सान्निध्य में भक्ति भाव से परिक्रमा
भगवा कुर्ता और पीली पगड़ी पहने अंबानी ने श्रद्धालुओं के साथ भजन-कीर्तन करते हुए और "हरे राम, हरे कृष्ण" के जयकारे लगाते हुए यात्रा की। उन्होंने यह परिक्रमा पुष्टिमार्ग की प्रधान पीठ नाथद्वारा के आचार्य श्री गोस्वामी विशाल बावा साहब के सान्निध्य में की। इस दौरान उन्होंने पवित्र स्थलों पर दंडवत प्रणाम भी किया।
Braj Development के लिए 18 करोड़ रुपये
परिक्रमा के दौरान दोनों ने मार्ग की स्थिति, Infrastructure और सुविधाओं का अवलोकन किया। इसके बाद ब्रज के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक सेवा-संकल्प की परिकल्पना सामने आई। इसमें परिक्रमा मार्ग, मुखारविंद और प्रमुख पुष्टिमार्गीय स्थलों का विकास, पदयात्रियों के लिए बेहतर जनसुविधाएं तथा स्थानीय बालकों के लिए शिक्षा और चिकित्सा सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। धार्मिक मर्यादा और ऐतिहासिक विरासत अक्षुण्ण रखी जाएगी।
पहले चरण के लिए रिलायंस समूह की ओर से 18 करोड़ रुपये की प्रारंभिक राशि घोषित की गई है। योजना में श्रद्धालुओं के लिए 'विशाल एवं अनंत भोज' की व्यवस्था भी शामिल है।
दादी का आशीर्वाद, वृंदावन और वाराणसी दौरा
अनंत अंबानी ने कहा कि बचपन से उनकी इच्छा गिरिराज जी की पूरी परिक्रमा करने की थी। उन्होंने कहा, "आज मैं जो कुछ भी हूं, अपने दादा-दादी की वजह से हूं।" उनके अनुसार दादी कोकिलाबेन अंबानी इस यात्रा से बहुत प्रसन्न थीं। शनिवार सुबह उन्होंने वृंदावन में बांके बिहारी जी के दर्शन किए और आगरा रवाना हुए। इससे पहले सोमवार को वाराणसी में उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर काशी विश्वनाथ मंदिर को 5 करोड़ और मां अन्नपूर्णा मंदिर को 1 करोड़ रुपये दान दिए थे।