हेमंत कुमार की याद में जयपुर में सजी Musical Evening 'सुन जा दिल की दास्तां'

जयपुर के महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में धर्मेंद्र छाबड़ा की गायकी और किस्सागोई के साथ हेमंत कुमार की संगीत यात्रा जीवंत हुई।

Nov 29, 2026 - 19:05
Nov 29, 2026 - 19:06
 0
हेमंत कुमार की याद में जयपुर में सजी Musical Evening 'सुन जा दिल की दास्तां'
जयपुर के महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में 'सुन जा दिल की दास्तां' के दौरान हेमंत कुमार के गीत प्रस्तुत करते गायक धर्मेंद्र छाबड़ा और साथी कलाकार।

अनन्य सोच । हिंदी फिल्म संगीत के सदाबहार गायक और संगीतकार हेमंत कुमार को समर्पित Musical Evening 'सुन जा दिल की दास्तां' रविवार को जयपुर के महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित हुई। दास्तान-ए-मौसीकि फाउंडेशन, जयपुर की ओर से हुए इस कार्यक्रम में लगभग तीन घंटे तक गीतों और किस्सों का सिलसिला चला। जयपुर के लोकप्रिय गायक धर्मेंद्र छाबड़ा की सुरमयी गायकी और रिज़वान ऐजाज़ी व ऊषा वशिष्ठ की भावपूर्ण किस्सागोई ने श्रोताओं को हेमंत दा के दौर में पहुंचा दिया।

धर्मेंद्र छाबड़ा की गायकी में साकार हुए हेमंत दा

Live Performance में धर्मेंद्र छाबड़ा ने 'या दिल की सुनो दुनिया वालों', 'तेरे द्वार खड़ा एक जोगी', 'जरा नजरों से कह दो', 'वो शाम कुछ अजीब थी' और 'तुम पुकार लो' जैसे कई एकल गीत पेश किए। उन्होंने कई कलाकारों के साथ Duet Songs भी गाए। डॉ. बबिता फगेड़िया के साथ 'ये रात ये चांदनी', गीतिका चतुर्वेदी के साथ 'याद किया दिल ने', नीलम शर्मा के साथ 'जिंदगी कितनी खूबसूरत है', नूपुर शर्मा के साथ 'तुम्हें याद होगा' और हिमांगी छाबड़ा के साथ 'गुमसुम सा ये जहां' को स्वर दिए।

साथी कलाकारों ने बिखेरे सुरों के रंग

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अतुल पुरोहित ने 'है जगत पिता परमात्मा' से की। इसके बाद उन्होंने 'जाने वो कैसे लोग थे' भी सुनाया। प्रवीर मुखर्जी ने 'है अपना दिल तो आवारा', नीलम शर्मा ने 'कुछ दिल ने कहा', डॉ. बबिता फगेड़िया ने 'कहीं दीप जले कहीं दिल', नूपुर शर्मा ने 'न जाओ सैयां', गीतिका चतुर्वेदी ने 'मन डोले मेरा तन डोले' और हिमांगी छाबड़ा ने 'नानी तेरी मोरनी' प्रस्तुत किया। Guest Singers के रूप में डॉ. जयंत शर्मा, खुसरो जमाल खान और सुनील ग्रोवर ने भी प्रस्तुतियां दीं। Music Direction कपिल बालोदिया का रहा।

किस्सागोई में खुले संगीत इतिहास के पन्ने

रिज़वान ऐजाज़ी और ऊषा वशिष्ठ ने Storytelling के जरिए हेमंत कुमार के जीवन के कई अनसुने प्रसंग साझा किए। उन्होंने 'वंदे मातरम्' की धुन के सृजन, किशोर कुमार की मंचीय झिझक दूर करने में हेमंत कुमार की भूमिका और 'नागिन' की बीन की धुन में क्लेवियोलिन के इस्तेमाल का जिक्र किया। एस.डी. बर्मन के साथ उनकी सांगीतिक यात्रा के दिलचस्प किस्से भी सुनाए गए। कार्यक्रम का समापन सभी कलाकारों ने सामूहिक रूप से 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' प्रस्तुत कर किया।