राजस्थानी लोक संगीत को ग्लोबल पहचान देगा 'वीणा म्यूजिक' Mobile App

जयपुर के ताज रामबाग पैलेस में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने भारत के पहले राजस्थानी Folk Music केंद्रित मोबाइल एप 'वीणा म्यूजिक' का डिजिटल लोकार्पण किया।

Nov 29, 2026 - 19:09
Nov 29, 2026 - 19:11
 0
राजस्थानी लोक संगीत को ग्लोबल पहचान देगा 'वीणा म्यूजिक' Mobile App

अनन्य सोच । राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने रविवार को जयपुर के ऐतिहासिक ताज रामबाग पैलेस में आयोजित समारोह में भारत के पहले राजस्थानी Folk Music केंद्रित Mobile App 'वीणा म्यूजिक' का Digital Launch किया। मुख्य अतिथि के रूप में उन्होंने इसे राजस्थान की लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने की महत्वपूर्ण पहल बताया।

राज्यपाल बोले: बच्चों को शुरू से जोड़ें राजस्थानी संगीत से

राज्यपाल बागडे ने वीणा समूह के संस्थापक के.सी. मालू के प्रयासों को अतुलनीय बताया और सुर संगम मंच पर कलाकारों को प्रोत्साहन देने के कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि राजस्थान 'सात वार, नौ त्योहार' की संस्कृति वाला प्रदेश है, जहां कम संख्या वाली जातियों ने भी संगीत को आजीविका का माध्यम बनाकर जीवित रखा है। उन्होंने हर घर में बच्चों को राजस्थानी संगीत और नृत्य से जोड़ने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि नई पीढ़ी तक संस्कृति और इतिहास सही रूप में पहुंचना जरूरी है।

मंत्री खर्रा और लखावत ने मालू के योगदान को सराहा

विशिष्ट अतिथि नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने स्व. के.सी. मालू को श्रद्धांजलि देते हुए संगीत और लोक संस्कृति के संरक्षण में उनके योगदान को उल्लेखनीय बताया। राजस्थान धरोहर प्रोत्साहन प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने उन्हें 'राजस्थान के संगीत की धड़कन' कहा।

Veena Music App के प्रमुख Features

वीणा समूह के प्रबंध निदेशक हेमजीत मालू ने बताया कि पिता के सपने को साकार करने के लिए यह एप लॉन्च किया गया है। एप में Audio-Video Music, Reels Upload, Karaoke, गायन प्रतियोगिताएं, कलाकारों की प्रोफाइल, Playlist, Music Alarm, Birthday Wish और Shopping सेक्शन जैसी 12 सुविधाएं हैं। Karaoke के प्रतिभाशाली गायकों के लिए 50 प्रतिशत Revenue Sharing मॉडल प्रस्तावित है। एप का उद्देश्य देश-विदेश में बसे लगभग 10 करोड़ प्रवासी राजस्थानियों को अपनी भाषा और संगीत से जोड़ना है।

सम्मान और आभार

राज्यपाल ने गोपेन्द्र नाथ भट्ट और डॉ. ओ.पी. यादव को वीणा ट्रॉफी डीलर सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम का आभार वीणा समूह के निदेशक प्रसेनजीत मालू ने ज्ञापित किया।