टोगो के लोमे मेले में भारत 'विशिष्ट अतिथि', India Day पर दिखी ताकत

टोगो में 21वें Lome International Fair में भारत 'विशिष्ट अतिथि' देश है। India Day पर APEDA ने कृषि निर्यात को बढ़ावा दिया और द्विपक्षीय Trade पर चर्चा हुई।

Nov 29, 2026 - 21:10
Nov 29, 2026 - 21:47
 0
टोगो के लोमे मेले में भारत 'विशिष्ट अतिथि', India Day पर दिखी ताकत

अनन्य सोच । टोगो की राजधानी लोमे में 27 नवंबर से 13 दिसंबर 2026 तक चल रहे 21वें Lome International Fair में भारत "विशिष्ट अतिथि" देश के रूप में हिस्सा ले रहा है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार, यह भागीदारी टोगो और व्यापक पश्चिम अफ्रीकी क्षेत्र के साथ Bilateral Trade, निवेश और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने का महत्वपूर्ण मंच है। मेले का उद्घाटन 27 नवंबर को टोगो के अर्थव्यवस्था एवं रणनीतिक निगरानी मंत्री बादनाम पातोकी ने किया। इसमें लगभग 20 देशों के 1,000 से अधिक प्रदर्शकों और प्रतिनिधिमंडलों के शामिल होने की उम्मीद है।

India Pavilion में दिखी विनिर्माण क्षमता

'इंडिया पैवेलियन' में कृषि एवं कृषि-प्रसंस्करण, फार्मास्यूटिकल्स, स्वास्थ्य सेवा, नवीकरणीय ऊर्जा, इंजीनियरिंग, वस्त्र और डिजिटल समाधान जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को प्रदर्शित किया गया है। कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) भी मेले में भाग ले रहा है और पश्चिम अफ्रीकी बाजारों में भारतीय Agri Exports को बढ़ावा दे रहा है। 28 नवंबर को मनाए गए 'इंडिया डे' पर भारत की आर्थिक ताकत, तकनीकी प्रगति और निवेश अवसरों को पेश किया गया, साथ ही B2B बैठकों के जरिए भारतीय और टोगो की कंपनियों के बीच संपर्क स्थापित हुए।

India-Togo Trade के आंकड़े

वित्त वर्ष 2025-26 में दोनों देशों के बीच व्यापार 3.36 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि 2024-25 में यह 3.45 बिलियन डॉलर था। इस दौरान भारत से टोगो को 2.51 बिलियन डॉलर का निर्यात हुआ और टोगो से भारत का आयात 851.27 मिलियन डॉलर रहा। मंत्रालय के मुताबिक, बेहतर बाजार पहुंच और कंपनियों के आपसी जुड़ाव से व्यापार बढ़ाने की काफी संभावनाएं हैं।

मंत्री स्तर की बातचीत और Value Addition पर जोर

वाणिज्य विभाग के संयुक्त सचिव अमित कुमार ने मेले के दौरान पातोकी से मुलाकात कर बाजार पहुंच, साझेदारी और निवेश बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत टोगो के निर्यात का सबसे बड़ा गंतव्य है और ट्रेड बास्केट में विविधता जरूरी है। उन्होंने काजू, सोयाबीन और शिया प्रसंस्करण से जुड़े छोटे-मध्यम उद्यमों के लिए किफायती भारतीय Processing Machinery का जिक्र किया। साथ ही, व्यापार नीतियों में स्पष्टता और स्थिरता से टोगो में भारतीय निवेश को बढ़ावा मिलने की बात कही। लोमे को ECOWAS और साहेल बाजारों का प्रवेश द्वार माना जाता है।