Sugar Price India: ₹38 से ₹59 तक: 2026 में चीनी ने क्यों दिखाई इतनी तेज मिठास? 10 साल का पूरा हिसाब

Sugar Price India 2019 में ₹38.41 प्रति किलो था और अब औसतन ₹59.50 है। जानिए 10 साल का ट्रेंड और उछाल की वजह।

Nov 9, 2026 - 20:42
Nov 9, 2026 - 21:11
 0
Sugar Price India: ₹38 से ₹59 तक: 2026 में चीनी ने क्यों दिखाई इतनी तेज मिठास? 10 साल का पूरा हिसाब

अनन्य सोच । सालों तक रसोई के बजट में चुपचाप बैठी रहने वाली Sugar अब सबसे ज्यादा चर्चा में है। 2019 में जिस चीनी का retail price ₹38.41 प्रति किलो था, वह 2026 में औसतन ₹59.50 तक पहुंच चुकी है। आखिर दस साल की यह कहानी इतनी करवट कैसे ले गई?

दस साल तक दायरे में रही कीमत

2017 में चीनी ₹42.02 प्रति किलो बिकती थी। 2018 में भाव घटकर ₹40.09 और 2019 में ₹38.41 रहा, जो इस पूरे दौर का सबसे निचला स्तर है। 2020 में ₹39.68 और 2021 में ₹39.58 पर कीमत लगभग स्थिर रही। इसके बाद धीमी चढ़ाई शुरू हुई: 2022 में ₹41.71, 2023 में ₹42.40, 2024 में ₹44.50 और 2025 में ₹45.40 प्रति किलो।

2026 में क्या बदल गया?

इस साल तस्वीर पूरी तरह पलट गई। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के अनुसार 4 नवंबर 2026 को देश में औसत खुदरा भाव ₹59.50 और थोक भाव ₹55.40 प्रति किलो रहा। एक साल पहले खुदरा भाव करीब ₹46.50 था, यानी ₹12-13 प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। अगस्त के अंत में तो all-India average ₹64.24 प्रति किलो तक चढ़ गया था।

राहत की कोशिशें, फिर भी दबाव

कीमतों को काबू में रखने के लिए सरकार ने डीलरों और बड़े खरीदारों पर stock limit लगाई और आयात की अनुमति दी। रिपोर्टों के मुताबिक मई 2026 से निर्यात पर भी रोक है। सितंबर में कुछ राहत दिखी, पर त्योहारी मांग ने दाम फिर ऊपर खींच दिए। एक उद्योग संगठन का कहना है कि उछाल में घबराहट की खरीदारी की बड़ी भूमिका रही, वास्तविक कमी नहीं है। अब नजर इस पर है कि त्योहारों के बाद sugar price नरम पड़ते हैं या नहीं।