Jio vs Airtel: सितंबर में Jio ने जोड़े एयरटेल से करीब 10 गुना ज्यादा Core Mobile Subscribers

TRAI की सितंबर रिपोर्ट पर आधारित विश्लेषण के अनुसार M2M कनेक्शन हटाने पर Jio के 19 लाख और Airtel के 2 लाख Core Mobile Subscribers बढ़े। कुल बढ़ोतरी में Jio की हिस्सेदारी करीब 86 फीसदी रही।

Oct 30, 2026 - 15:56
Oct 30, 2026 - 16:20
 0
Jio vs Airtel: सितंबर में Jio ने जोड़े एयरटेल से करीब 10 गुना ज्यादा Core Mobile Subscribers

अनन्य सोच । शेयर बाजार में दमदार लिस्टिंग के बाद रिलायंस जियो के लिए मोबाइल ग्राहकों के मोर्चे पर भी अच्छी खबर है। TRAI की सितंबर की रिपोर्ट पर आधारित DAM Capital और IIFL Capital के विश्लेषण के मुताबिक, मशीन-टू-मशीन (M2M) कनेक्शन हटाने पर जियो के Core Mobile Subscribers की संख्या 19 लाख बढ़ी, जबकि एयरटेल के ग्राहकों में 2 लाख की बढ़ोतरी हुई। यानी जियो ने एयरटेल के मुकाबले करीब 10 गुना ज्यादा कोर मोबाइल ग्राहक जोड़े।

Core Mobile Subscribers में Jio की 86% हिस्सेदारी

कोर मोबाइल ग्राहक का मतलब उन ग्राहकों से है, जिनकी गिनती मशीनों और उपकरणों में इस्तेमाल होने वाले M2M कनेक्शन हटाकर की जाती है। विश्लेषण के अनुसार देश में इस श्रेणी के मोबाइल ग्राहकों की कुल संख्या 22 लाख बढ़ी, जिसमें अकेले जियो की हिस्सेदारी करीब 86 फीसदी रही।

Active Users में भी जियो आगे

DAM Capital की रिपोर्ट के मुताबिक, M2M कनेक्शन हटाकर की गई गणना में सितंबर के दौरान जियो के Active Users 13 लाख बढ़े। इसके उलट एयरटेल के 2 लाख और वोडाफोन आइडिया के 3 लाख एक्टिव यूजर्स कम हुए। इस आधार पर देशभर में एक्टिव मोबाइल यूजर्स की कुल संख्या में 6 लाख की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

कुल Mobile Subscriber Base में भी बढ़त बरकरार

TRAI के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर के अंत में जियो के पास 51.11 करोड़ मोबाइल ग्राहक थे, जबकि एयरटेल का ग्राहक आधार 49.43 करोड़ रहा। वोडाफोन आइडिया के 20.01 करोड़ और सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के 9.43 करोड़ मोबाइल ग्राहक रहे। ये कुल आंकड़े M2M कनेक्शन सहित हैं।