UPI अब Burj Khalifa और Resorts World Sentosa की Online Booking के लिए उपलब्ध

UAE और Singapore जाने वाले भारतीय पर्यटक अब At The Top Burj Khalifa और Resorts World Sentosa की online booking UPI से कर सकेंगे।

Oct 30, 2026 - 21:41
Oct 30, 2026 - 21:45
 0
UPI अब Burj Khalifa और Resorts World Sentosa की Online Booking के लिए उपलब्ध

अनन्य सोच ।  यूएई और सिंगापुर जाने वाले भारतीय पर्यटक अब UPI (Unified Payments Interface) के जरिए 'एट द टॉप, बुर्ज खलीफा' और 'रिसॉर्ट्स वर्ल्ड सेंटोसा' की online booking और भुगतान कर सकेंगे। वित्त मंत्रालय ने 30 अक्टूबर 2026 को PIB के माध्यम से यह जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार इससे यात्रियों को मुद्रा से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

NIPL की रणनीतिक साझेदारी

NPCI International Payments Limited (NIPL) ने ऑनलाइन बुकिंग में UPI की सुविधा देने के लिए यूएई और सिंगापुर के साथ रणनीतिक साझेदारी की थी। इसकी घोषणा यूएई में 29 जुलाई 2026 और सिंगापुर में 9 सितंबर 2026 को की गई थी। NEOPAY और Emaar Entertainment के सहयोग से 'एट द टॉप, बुर्ज खलीफा' में UPI भुगतान शुरू हुआ है। यह यूएई का पहला पर्यटन स्थल है जिसने e-commerce के लिए UPI को अपनाया है।

सिंगापुर में FOMO Pay के साथ सुविधा

सिंगापुर में पेमेंट संस्थान FOMO Pay के सहयोग से 'रिसॉर्ट्स वर्ल्ड सेंटोसा' में UPI की सुविधा शुरू हुई है। इसमें यूनिवर्सल स्टूडियो सिंगापुर, सिंगापुर ओशनेरियम और एडवेंचर कोव वॉटरपार्क शामिल हैं। यह कदम इसलिए अहम है क्योंकि 2025 में सिंगापुर में 1.2 मिलियन भारतीय पर्यटक पहुंचे थे।

10 देशों में स्वीकार, उज्बेकिस्तान होगा 11वां

UPI अभी सिंगापुर, यूएई, फ्रांस, मॉरीशस, नेपाल, भूटान, कतर, श्रीलंका, कंबोडिया और ग्रीस में स्वीकार किया जाता है। इससे पहले 26 जनवरी 2024 को UPI से एफिल टॉवर का टिकट खरीदने की सुविधा शुरू हुई थी। पीआईबी के अनुसार 30 अगस्त 2026 को प्रधानमंत्री की उज्बेकिस्तान यात्रा के दौरान हुए समझौते के बाद उज्बेकिस्तान 11वां देश बनने जा रहा है। वित्त मंत्रालय ने cross-border payments और डिजिटल नवाचार से जुड़ी ऐसी साझेदारियों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई।