Shanghai Masters: 20 साल के Rafael Jodar ने रचा इतिहास, Casper Ruud को हराकर बने सबसे युवा Semifinalist

स्पेन के 20 वर्षीय Rafael Jodar ने Shanghai Masters क्वार्टर फाइनल में Casper Ruud को 4-6, 6-4, 6-3 से हराया और टूर्नामेंट के सबसे युवा Semifinalist बने।

Oct 17, 2026 - 11:04
Oct 17, 2026 - 17:25
 0
Shanghai Masters: 20 साल के Rafael Jodar ने रचा इतिहास, Casper Ruud को हराकर बने सबसे युवा Semifinalist

अनन्य सोच । स्पेन के 20 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी Rafael Jodar ने Shanghai Masters टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाकर इतिहास रच दिया। उन्होंने शुक्रवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे के Casper Ruud को 4-6, 6-4, 6-3 से हराया।

कमबैक की कहानी: पहला सेट गंवाकर जीता मुकाबला

मुकाबला 2 घंटे 20 मिनट चला। जोडार ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी की। दूसरा और तीसरा सेट जीतने के दौरान उन्होंने रूड की सर्विस पांच बार तोड़ी।

टूर्नामेंट इतिहास में सबसे युवा Semifinalist

इस जीत के साथ जोडार Shanghai Masters के इतिहास में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।