बर्लिन में पीयूष गोयल की जर्मन CEO और Fraunhofer संस्थानों से बैठक, भारत-जर्मनी सहयोग पर फोकस

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बर्लिन में जर्मन उद्योग प्रमुखों और शोध संस्थानों से मुलाकात की। Trade, Investment और Advanced Manufacturing सहयोग पर चर्चा हुई।

Oct 24, 2026 - 22:53
Oct 24, 2026 - 22:58
 0
बर्लिन में पीयूष गोयल की जर्मन CEO और Fraunhofer संस्थानों से बैठक, भारत-जर्मनी सहयोग पर फोकस

अनन्य सोच । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 23 अक्टूबर 2026 को बर्लिन में अपनी दो दिवसीय आधिकारिक जर्मनी यात्रा का समापन किया। यात्रा के दौरान उन्होंने जर्मन सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों, उद्योग जगत के प्रमुखों, अनुसंधान संस्थानों और भारतीय प्रवासियों से मुलाकात की। बैठकों का फोकस व्यापार, निवेश, उन्नत विनिर्माण (Advanced Manufacturing), अनुसंधान और उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग बढ़ाने पर रहा।

चांसलरी में शेरपा से द्विपक्षीय वार्ता

गोयल ने जर्मन फेडरल चांसलरी में आर्थिक एवं वित्तीय नीति सलाहकार और जी7/जी20 शेरपा लेविन होल से द्विपक्षीय बैठक की। चर्चा में दोनों देशों के आर्थिक और निवेश संबंधों को और मजबूत करने के अवसरों पर बात हुई।

कॉरपोरेट दिग्गजों से मुलाकात

मंत्री ने सीमेंस हेल्थिनर्स एजी के सीईओ बर्न्ड मोंटैग, बर्टेल्समैन इन्वेस्टमेंट्स के सीईओ कार्स्टन कोसफेल्ड, तथा वोक्सवैगन एजी के सीएफओ और स्कोडा ऑटो के सीईओ होल्गर पीटर्स से अलग-अलग मुलाकात की। इनमें व्यापार साझेदारी, निवेश और औद्योगिक सहयोग के विस्तार पर चर्चा हुई।

Research और Innovation पर जोर

गोयल ने प्रमुख जर्मन औद्योगिक अनुसंधान संस्थानों के नेताओं के साथ गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया। फ्राउनहोफर संस्थानों के प्रमुखों के साथ हुई चर्चा में माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, लॉजिस्टिक्स, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और बैटरी प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्र शामिल रहे। उद्योग-शिक्षा साझेदारी को मजबूत करने के रास्ते भी तलाशे गए। भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने जर्मन उद्योग प्रतिनिधियों और क्षेत्रीय संघों के साथ अलग से गोलमेज बैठकें कीं।

गोयल ने जर्मनी में रह रहे भारतीय वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और छात्रों से संवाद किया, प्रवासी समुदाय से मुलाकात की और मीडिया को संबोधित भी किया।