GSTF 2026 Registration Launched: रीको MD सुरेश ओला ने gstf.in वेबसाइट का किया लोकार्पण

जयपुर में GSTF 2026 का Online Registration शुरू। 16-17 दिसंबर को होने वाले इस Stone Industry आयोजन में 1000 से अधिक डेलीगेट्स शामिल होंगे। gstf.in पर करें पंजीकरण।

Oct 27, 2026 - 22:13
Oct 27, 2026 - 22:16
 0
GSTF 2026 Registration Launched: रीको MD सुरेश ओला ने gstf.in वेबसाइट का किया लोकार्पण
जयपुर के उद्योग भवन में रीको MD सुरेश जी ओला GSTF 2026 की Registration Website www.gstf.in का लोकार्पण करते हुए, साथ में लघु उद्योग भारती व C-DOS के पदाधिकारी।

अनन्य सोच । आगामी 16-17 दिसंबर 2026 को होने वाले GSTF 2026 के Registration का शुभारंभ उद्योग भवन में गरिमामय कार्यक्रम के साथ हुआ। रीको (RIICO) के प्रबंध निदेशक सुरेश जी ओला ने आयोजन की Online Registration Website www.gstf.in का विधिवत लोकार्पण किया।

1000 से अधिक Delegates होंगे शामिल

लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव नरेश पारीक ने बताया कि इस आयोजन में 1000 से अधिक डेलीगेट्स उपस्थित रहेंगे। इस वेबसाइट के माध्यम से उद्यमी, प्रदर्शक, प्रतिभागी और आगंतुक घर बैठे आसानी से Online Registration कर सकेंगे। वेबसाइट पर आयोजन से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध रहेगी, ताकि देश-प्रदेश के अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सकें। GSTF 2026 का आयोजन लघु उद्योग भारती के सहयोग से हो रहा है, जिसमें देशभर के उद्यमियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

Stone Industry के लिए मील का पत्थर

लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं GSTF 2026 के कनवीनर नटवर लाल अजमेरा ने कहा कि यह आयोजन Stone Industry के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उनके अनुसार, इस मंच पर विश्वभर की नवीन Technology से भारतीय उद्यमियों को अवगत कराया जाता है। साथ ही उद्योग जगत की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का प्रयास भी किया जाता है।

गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में रीको के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आकाश जी तोमर, राष्ट्रीय सचिव अंजू सिंह, C-DOS के वाइस चेयरमैन दीपक जी अजमेरा, सीईओ मुकुल जी रस्तोगी, एग्जीक्यूटिव मेंबर संजीव जी मोदी, सदस्य दिनेश जी खेतान तथा लघु उद्योग भारती के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष योगेश जी गौतम उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने पहल की सराहना करते हुए आयोजन की सफलता की शुभकामनाएं दीं।

आयोजन की अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए www.gstf.in पर विज़िट करें।