Rajasthan Panchayat Election: चौथे चरण में 22,158 सरपंच उम्मीदवार, 48 निर्विरोध
Rajasthan Panchayat Election के चौथे चरण में 25 जिलों की 3,747 ग्राम पंचायतों में 22,158 सरपंच उम्मीदवार हैं। 48 जगह निर्विरोध चुनाव हुआ, मतदान 16 नवंबर को होगा।
अनन्य सोच । राज्य निर्वाचन आयोग की रविवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान पंचायत चुनाव (Rajasthan Panchayat Election) के चौथे चरण में 25 जिलों की 3,747 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। इनमें 48 पंचायतों में सरपंच निर्विरोध चुने गए, जबकि बाकी पंचायतों में कुल 22,158 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में हैं। नामांकन रविवार सुबह 8 से 11 बजे के बीच हुए।
कितनी Gram Panchayat में कितने Candidates
आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, अधिकांश यानी 3,246 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 2 से 9 अभ्यर्थी हैं। 439 पंचायतों में 10 से 19 और 12 पंचायतों में 20 से 29 उम्मीदवार मैदान में हैं। एक पंचायत ऐसी भी है, जहां 30 से अधिक अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे हैं।
Unopposed Sarpanch और Zero Nomination
निर्विरोध चुने गए 48 सरपंचों में सलूंबर जिले की खेतअवतपुरा और सल्लादा ग्राम पंचायतें भी शामिल हैं। दूसरी ओर, जैसलमेर की भोजराजपुरा ग्राम पंचायत में सरपंच सहित सभी पदों के लिए शून्य नामांकन (Zero Nomination) रहा।
Voting और Counting का Schedule
चौथे चरण का मतदान सोमवार, 16 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मतगणना उसी दिन ग्राम पंचायत स्तर पर की जाएगी। यह चरण पूरे राज्य में सरपंच और पंच चुनाव की प्रक्रिया को पूरा करेगा।