Rising Rajasthan MoU पर CM भजनलाल शर्मा का निर्देश: Ground Breaking में लाएं तेजी, युवाओं को मिले रोजगार

CM भजनलाल शर्मा ने Rising Rajasthan Global Investment Summit के MoU की प्रगति बैठक में Ground Breaking तेज करने, निवेशकों को सहयोग देने और रोजगार बढ़ाने के निर्देश दिए।

Nov 28, 2026 - 11:28
Nov 28, 2026 - 11:30
 0
Rising Rajasthan MoU पर CM भजनलाल शर्मा का निर्देश: Ground Breaking में लाएं तेजी, युवाओं को मिले रोजगार

अनन्य सोच । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि Rising Rajasthan के माध्यम से निवेशकों ने प्रदेश में निवेश के लिए जो मजबूत भरोसा जताया है, उसे कायम रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निवेशकों को हरसंभव सहयोग उपलब्ध करवाया जाए। मुख्यमंत्री शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में Rising Rajasthan Global Investment Summit के MoU की प्रगति बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

MoU के क्रियान्वयन में पूर्ण प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभाग MoU के धरातल पर क्रियान्वयन के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ काम करें, ताकि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर मिल सकें। उन्होंने इस समिट को राजस्थान की विकास यात्रा को मजबूती देने वाली अहम कड़ी बताया। साथ ही कहा कि MoU की Ground Breaking में तेजी लाने के लिए पूर्ण समन्वय के साथ काम किया जाए।

विभागों को नियमित समीक्षा के निर्देश

मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे अपने विभाग के MoU के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा करें और जरूरी स्वीकृतियों में तेजी लाएं। उन्होंने मुख्य सचिव को पूरे कार्य की Monitoring करने के निर्देश दिए।

निवेशकों से निरंतर संवाद पर जोर

भजनलाल शर्मा ने कहा कि Rising Rajasthan के निवेश समझौते प्रदेश की आर्थिक प्रगति, औद्योगिक विस्तार और रोजगार सृजन के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसलिए अधिकारी निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप काम करते हुए निवेशकों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) अखिल अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव खान एवं पेट्रोलियम अपर्णा अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव नगरीय विकास एवं आवासन आलोक गुप्ता सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।