RUHS White Coat Ceremony 2026: मुख्य सचिव बोले, "सफेद कोट रोगी के विश्वास और आशा का प्रतीक", MBBS छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
RUHS Jaipur में MBBS Batch 2026 की White Coat और Cadaveric Oath Ceremony हुई। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने नवप्रवेशित छात्रों से कहा, सफलता का कोई Shortcut नहीं होता।
अनन्य सोच । Rajasthan University of Health Sciences (RUHS) में बुधवार को MBBS Batch 2026 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए White Coat और Cadaveric Oath Ceremony का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने कहा कि सभी व्यवसायों में चिकित्सा का पेशा सबसे अनूठा है, जो उच्च स्तर की प्रतिबद्धता, सेवा और समर्पण की मांग करता है।
सफेद कोट में दिखती है जीवन की आशा
श्री श्रीनिवास ने कहा कि सफेद कोट केवल परिधान नहीं है। अस्पताल आने वाले मरीजों को इसमें जीवन बचाने की उम्मीद, विशेषज्ञता और पीड़ा से मुक्ति दिखती है। उन्होंने रेजिडेंट चिकित्सकों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि चिकित्सक 48 से 72 घंटे तक लगातार अस्पतालों में सेवाएं देते हैं। उन्होंने 'चरक शपथ' का उल्लेख करते हुए कहा कि AI और Digital Hospitals के दौर में भी तकनीक का उपयोग मरीज की यात्रा को सुगम बनाने के लिए होना चाहिए और मानवीय संवेदना कभी नहीं खोनी चाहिए। साथ ही 2047 तक 'Viksit Rajasthan' और 'Health for All' के लक्ष्य में युवा चिकित्सकों की बड़ी भूमिका बताई।
विद्यार्थियों से संवाद: 'सफलता का कोई Shortcut नहीं'
विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर में मुख्य सचिव ने कहा कि उत्कृष्टता की निरंतर खोज और प्रतिदिन 15 से 20 घंटे की कड़ी मेहनत ही चिकित्सक को महान बनाती है। उन्होंने Stress Management के लिए योग, Mindfulness, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों की सलाह दी। ग्रामीण स्वास्थ्य पर उन्होंने Ayushman Bharat और राज्य सरकार के प्रयासों का जिक्र किया तथा शोध के लिए 'द लैंसेट' पढ़ने और डॉ. बी. राममूर्ति की जीवनी से प्रेरणा लेने का सुझाव दिया।
'Give Back to Society' का आह्वान
चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ ने कहा कि NEET (UG) जैसी कठिन परीक्षा पास कर विद्यार्थी प्रदेश के श्रेष्ठ संस्थान में पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (मा) योजना में 25 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार, दवाइयां और जांच उपलब्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों से 'Give Back to Society' की भावना से अंतिम छोर के व्यक्ति तक श्रेष्ठ उपचार पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में RUHS के प्राचार्य डॉ. मनीष ग्रोवर, वरिष्ठ चिकित्सक, फैकल्टी, सीनियर रेजिडेंट, नवप्रवेशित विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित रहे।