CM भजनलाल शर्मा आज नगरीय निकाय प्रमुखों से करेंगे संवाद, 100 Days Action Plan पर होगा मंथन

CM भजनलाल शर्मा सोमवार को VC के जरिए नवनिर्वाचित महापौर, सभापति और अध्यक्षों से संवाद करेंगे। निकायों के पहले 100 दिन के Action Plan, स्वच्छता, पानी और बिजली पर चर्चा होगी।

Oct 5, 2026 - 07:47
Oct 5, 2026 - 07:51
 0
CM भजनलाल शर्मा आज नगरीय निकाय प्रमुखों से करेंगे संवाद, 100 Days Action Plan पर होगा मंथन
CM भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री निवास पर अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए, जिसमें नगरीय निकाय प्रमुखों से संवाद की तैयारियों की समीक्षा की गई।

अनन्य सोच । Rajasthan के शहरों के विकास की दिशा तय करने वाला अहम संवाद सोमवार, 5 अक्टूबर को होगा। CM भजनलाल शर्मा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के जरिए प्रदेश के नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित महापौर, उपमहापौर, सभापति, उपसभापति, अध्यक्षों और उपाध्यक्षों से बातचीत करेंगे।

संवाद का मुख्य फोकस निकायों के पहले 100 दिनों के Action Plan पर रहेगा। इसके साथ ही Urban Development, स्वच्छता, पानी, बिजली और अन्य जनसुविधाओं पर भी चर्चा होगी।

तैयारियों की समीक्षा

रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित शहरों से ही Viksit Rajasthan का संकल्प साकार होगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार शहरों को सुंदर, स्वच्छ, सुव्यवस्थित और नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। समग्र रोडमैप और 100 दिवसीय कार्ययोजना के जरिए शहरी निकायों का कायाकल्प किया जाएगा।

जनप्रतिनिधियों पर जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों पर जनता की अपेक्षाएं पूरी करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। स्वच्छता, सड़क, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और पार्क जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास तथा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए विस्तृत रोडमैप तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पार्षदों और अन्य जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर राज्य सरकार और स्थानीय निकायों के समन्वित प्रयासों से स्थानीय जरूरतों के अनुरूप शहरों के विकास को नई गति दी जाएगी।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास VC के माध्यम से जुड़े। अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) अखिल अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव नगरीय विकास एवं आवासन आलोक गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।