स्टूडेंट्स के साथ जमकर थिरकीं एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी! "लंबा-लंबा घूंघट" पर डांस देख झूम उठा पूरा ऑडिटोरियम

जयपुर के मानसरोवर इलाके में शुक्रवार का दिन स्टूडेंट्स के लिए किसी सेलिब्रेशन से कम नहीं रहा। जब मंच पर बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अपने पुराने हिट गानों पर थिरकने लगीं, तो पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

Sep 25, 2026 - 21:23
Sep 25, 2026 - 21:28
 0
स्टूडेंट्स के साथ जमकर थिरकीं एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी! "लंबा-लंबा घूंघट" पर डांस देख झूम उठा पूरा ऑडिटोरियम

अनन्य सोच । राजस्थान फिल्म फेस्टिवल (Rajasthan Film Festival) के तहत मानसरोवर स्थित दीप स्मृति ऑडिटोरियम में शुक्रवार को "आरएफएफ सोशल स्पॉटलाइट 2026" और इंटर स्कूल-कॉलेज कॉम्पिटिशन का भव्य फिनाले आयोजित हुआ। इस मौके पर सोशल मीडिया के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया, वहीं स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों ने संस्कृति, कला और सामाजिक मुद्दों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं।

ममता कुलकर्णी की मौजूदगी बनी खास आकर्षण

कार्यक्रम में एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी की मौजूदगी सबसे बड़ा आकर्षण रही। उन्होंने न सिर्फ विजेताओं को पुरस्कृत किया, बल्कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स (Social Media Influencers) को भी सम्मानित किया। इस मौके पर आरएफएफ की फाउंडर डायरेक्टर संजना शर्मा और राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी भी मौजूद रहे।

अपने पुराने हिट गानों पर जमकर थिरकीं ममता

जैसे ही ममता कुलकर्णी के पुराने हिट गाने बजने शुरू हुए, वे खुद को डांस करने से रोक नहीं पाईं। उन्होंने "कोई जाए तो ले आए" और "लंबा-लंबा घूंघट" जैसे गानों पर जमकर परफॉर्म किया। इस दौरान उन्होंने स्टूडेंट्स को नसीहत देते हुए कहा कि डांस या एक्टिंग को साधना की तरह करना चाहिए और जब तक परफेक्शन न आए, स्टेज से दूर रहना चाहिए।

इन इन्फ्लुएंसर्स को मिला सम्मान

कार्यक्रम में बेस्ट फूड इन्फ्लुएंसर, इमर्जिंग डांस स्टार, पोएट्री आइकन और सिटी इन्फ्लुएंसर सहित कई कैटेगरी में क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया। अभिनेत्री चारू असोपा को व्लॉगर ऑफ द ईयर (Vlogger of the Year) के खिताब से नवाजा गया।

महारानी कॉलेज बनी विजेता

इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में जयपुर के 3 कॉलेजों और 11 स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। फिनाले में महारानी कॉलेज (Maharani College) ने बाजी मारते हुए 25 हजार रुपए की प्राइज मनी और ट्रॉफी जीती, जबकि कनोडिया कॉलेज दूसरे स्थान पर रही।