Shardiya Navratri 2026 आज से शुरू: हाथी पर सवार होकर आईं मां दुर्गा, बनेंगे Sarvartha Siddhi और Amrit Siddhi Yoga
Shardiya Navratri 2026 आज से शुरू। मां दुर्गा हाथी पर सवार, सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग बनेंगे। जानें अष्टमी-नवमी और Dussehra की तारीख।
अनन्य सोच । शारदीय नवरात्र का पर्व आज, रविवार से शुरू हो गया है। पंचांग की गणना के अनुसार इस बार सप्तमी तिथि दो दिन रहेगी, जबकि महाअष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर को एक साथ मनाई जाएगी। इसके अगले दिन 20 अक्टूबर को विजयादशमी यानी Dussehra का पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा के अनुसार, रविवार से नवरात्र शुरू होने के कारण इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आई हैं।
नौ दिनों में बनेंगे कई Shubh Yoga
नौ दिन की देवी आराधना के दौरान ग्रह-नक्षत्रों के कई शुभ संयोग बनेंगे। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक इस बार नवरात्र में सिद्ध योगों की झड़ी रहेगी। नौ दिनों में 4 से 5 दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और 2 दिन अमृत सिद्धि योग रहेगा। इसके साथ ही महाअष्टमी और महानवमी पर रवि योग का प्रभाव रहेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, नवरात्र के नौ दिनों में इतने शुभ योगों का एक साथ बनना लगभग 16 से 21 वर्ष बाद देखने को मिलता है।
खरीदारी के मुहूर्त, पर मांगलिक कार्यों पर रोक
नवरात्र के दौरान खरीदारी के लिए विशेष मुहूर्त रहेंगे। हालांकि चातुर्मास और भगवान विष्णु के शयनकाल के कारण देवउठनी एकादशी तक विवाह जैसे मांगलिक आयोजन नहीं हो सकेंगे।
12 साल बाद उच्च राशि में Jupiter
नवरात्र स्थापना के दिन आज सुबह 10:02 बजे चंद्रमा के तुला राशि में प्रवेश करने से विशेष योग बनेगा। करीब 12 साल बाद देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में रहकर पूरे नवरात्र पर्व के दौरान शुभ फल देंगे। बृहस्पति 2 जून को कर्क राशि में आए थे और 31 अक्टूबर तक इसी राशि में रहेंगे।