Theatre of Dreams 4.0 Jaipur: जय महल में सजा Fashion Show, 100 से अधिक Models ने किया Ramp Walk
Jaipur के Hotel Jai Mahal में Theatre of Dreams 4.0 Fashion Show संपन्न। 100+ Models ने Ramp Walk किया, FBS Jaipur की फाउंडर मेघा गुप्ता ने Women Empowerment पर रखी बात।
Theatre of Dreams 4.0: सपनों और आत्मविश्वास का उत्सव
अनन्य सोच। राजधानी जयपुर के होटल जय महल में FBS की ओर से Theatre of Dreams 4.0 के चौथे संस्करण का आयोजन किया गया। यह शाम Fashion, Glamour, रचनात्मकता और Women Empowerment का सुंदर संगम रही। इसमें सपनों, आत्मविश्वास और अपनी पहचान का जश्न मनाया गया।
100 से अधिक Models और Influencers का Ramp Walk
आयोजन में 100 से अधिक Models, Influencers और Bloggers ने पूरे आत्मविश्वास और शालीनता के साथ Ramp Walk किया। उन्होंने हाथ से बुने सरस्वती गलीचों के Ramp पर कदम रखा। रनवे पर Ethnic, Bridal और Banarasi परिधानों के नवीनतम Collections के साथ Jewellery के ताज़ा Trends भी प्रस्तुत किए गए। आयोजन में जयपुर के प्रमुख Influencers, उद्यमी और फैशन प्रेमी भी मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि और संस्थापक का संदेश
मुख्य अतिथि के रूप में फर्स्ट इंडिया न्यूज़ के CMD एवं Editor-in-Chief डॉ. जगदीश चंद्र ने आयोजकों और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। FBS Jaipur की फाउंडर मेघा गुप्ता ने कहा, "महिलाओं के लिए, महिलाओं के साथ और महिलाओं द्वारा ऐसा आयोजन तैयार करना मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है। मेरा सपना है कि जयपुर महिलाओं के उद्यम और नेतृत्व का ऐसा शहर बने, जहां महिलाएं एक-दूसरे का साथ दें और उपलब्धियों का जश्न मनाएं।"
सिर्फ Fashion Show नहीं, Networking का मंच
आयोजन के दौरान Games, Activities और Interactive Experiences ने दर्शकों की भागीदारी बनाए रखी। यह कार्यक्रम केवल एक Fashion Show नहीं रहा, बल्कि महिलाओं के लिए खुद को Celebrate करने, एक-दूसरे से जुड़ने और Fashion का आनंद लेने का मंच बना।