Octave 2026: जयपुर में एक मंच पर दिखा पूरा North East, Manipuri Ras ने बांधा समां

जयपुर में 'ऑक्टेव 2026' के दूसरे दिन पूर्वोत्तर के आठ राज्यों की संस्कृति मंच पर उतरी। Costume Show, Manipuri Ras और Choreographic Presentation ने दर्शकों को बांधे रखा।

Oct 2, 2026 - 20:46
Oct 2, 2026 - 20:49
 0
Octave 2026: जयपुर में एक मंच पर दिखा पूरा North East, Manipuri Ras ने बांधा समां

अनन्य सोच । पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर की ओर से RIC में चल रहे 'Octave 2026' के दूसरे दिन शुक्रवार को पूर्वोत्तर की रंगत छा गई। मंच पर North East की परंपरा, आस्था और जोश का अनोखा संगम दिखा।

आठ राज्यों के परिधान में दिखी पहचान

Costume Show में सेवन सिस्टर्स और सिक्किम के हैंडमेड पारंपरिक परिधान पहने मॉडल्स उतरे। पहले हर राज्य की एक पोशाक दिखी, फिर जोड़ियों में दो-दो परिधान। अंत में सभी आठ मॉडल्स साथ आए। दर्शकों ने कहा कि इससे पूर्वोत्तर की संस्कृति को लाइव समझने का मौका मिला।

Manipuri Ras में जीवंत हुआ गोकुल

Classical Dance Manipuri Ras में कृष्ण की मुरली की धुन, राधा-गोपियों का आगमन और रासलीला के दृश्य सजीव हो उठे। नृत्य में पुंग और करताल का प्रयोग हुआ। कृष्ण नटवर वेश में थे, जबकि राधा और गोपियां मणिपुरी पोपलॉय वेश में नजर आईं। अंत में राधा-कृष्ण के पूजन और आरती ने भक्ति का माहौल बना दिया।

Choreography में गूंजा पूरा पूर्वोत्तर

आठों राज्यों की संयुक्त प्रस्तुति की शुरुआत अरुणाचल के Peacock Dance से हुई। इसके बाद ये रंग देखने को मिले:

मणिपुर का थांगटा और पुंग ठोल चोलम।

त्रिपुरा का होजागिरी, जिसमें कलाकार घड़े पर खड़े होकर नाचे।

सिक्किम का सिंघी छम, जिसमें हिम शेर की वेशभूषा दिखी।

असम का बिहू, मिजोरम का चेराव और नागालैंड का Naga War Dance।

मेघालय के वांगला में अच्छी फसल के लिए सूर्य देवता का आभार जताया गया।

सम्मान और निर्देशन

कार्यक्रम में केंद्र के निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी ने IAS नवीन जैन, प्रो. मायारानी टाक, संस्कृति मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी लक्ष्मी कांत मंडल और पूर्व निदेशक देवेन्द्र कुमार धोदावत का अंगवस्त्र से अभिनंदन किया। कोरियोग्राफिक प्रस्तुति प्रोफेसर तरुण प्रधान के निर्देशन में हुई।