"Miss and Mrs India 2026 Jaipur" : जयपुर में रैम्प पर छाया Glamour: कृष्णा शर्मा बनीं Miss और प्रीति सिंह Mrs India 2026 विनर
जयपुर के होटल प्राइम सफारी में Style on Ramp Miss & Mrs India 2026 का पहला सीजन शानदार अंदाज़ में हुआ। 34 फाइनलिस्ट्स के बीच कृष्णा शर्मा और प्रीति सिंह ने ताज अपने नाम किया।
अनन्य सोच । जयपुर के मानसरोवर स्थित होटल प्राइम सफारी में GSS Films Production ने नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट का आयोजन किया। देशभर से चुनी गई 24 Miss और 10 Mrs प्रतिभागियों ने तीन अलग-अलग सीक्वेंस में अपना आत्मविश्वास, पर्सनैलिटी और फैशन सेंस दिखाया। हर राउंड के साथ मुकाबला और रोमांचक होता गया।
Rajasthan Business Icon Award: 30 हस्तियों का सम्मान
ग्लैमर के साथ बिज़नेस जगत को भी मंच मिला। Rajasthan Business Icon Award 2026 के पहले सीजन में बिज़नेस कैटेगरी के 30 लोगों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
दो दिन की Grooming, फिर रैम्प पर उतरा जलवा
आयोजक सुहान खान के अनुसार, फिनाले से पहले दो दिन का Grooming Session हुआ, जिसमें रैम्प वॉक, प्रेजेंटेशन और स्टेज कॉन्फिडेंस की ट्रेनिंग दी गई। Title Ceremony और Crown Launching ने शो को यादगार बनाया। कोरियोग्राफी रोनी गुप्ता की रही। फैशन सेगमेंट में निधि अग्रवाल (विकास साड़ीज़) और सुनील गोस्वामी (बाय प्रियंका फैशन) ने डिज़ाइन पेश किए। मेकअप लाइबा ने और ज्वेलरी साबिर खान (गहना गली) ने संभाली।
जूरी, Celebrity Guest और दिग्गज मेहमान
जूरी पैनल में दीप्ति चौधरी और डॉ. मेघा शर्मा रहीं। सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर जीतू वर्मा 'जोजो' और दिव्या अग्रवाल पहुंचे। प्रमोद गोयल, पवन गोयल, जेडी माहेश्वरी, प्रताप सिंह खाचरियावास, बृजेश पाठक सहित कई गणमान्य अतिथि चीफ गेस्ट रहे, जबकि तानिया शर्मा स्पेशल गेस्ट थीं।
विनर्स को मिलेगा Album Song का मौका
Miss Category: कृष्णा शर्मा विनर, रितु शर्मा फर्स्ट रनरअप, अक्षरा शर्मा व तानिया आचार्य सेकेंड रनरअप
Mrs Category: प्रीति सिंह विनर, मनीषा जांगिड़ फर्स्ट रनरअप, सीमा मीणा सेकेंड रनरअप, सोनिया कंवर थर्ड रनरअप
ऋषिका मिश्रा को Face Iconic Award, निरूपमा भिंडा को Brand Icon Award और अस्मा खान को Brand Ambassador Award मिला। विजेताओं और रनर-अप्स को Album Song में काम करने का अवसर भी मिलेगा। Mrs Category के Brand Face Title की घोषणा जल्द होगी।