Ahaan Panday बने AJIO का नया चेहरा, 7 अक्टूबर से शुरू होगी All Stars Sale
Ahaan Panday बने AJIO का नया Brand Ambassador। जानें All Stars Sale की तारीख, 9,000+ ब्रांड्स का पोर्टफोलियो और 600+ शहरों में AJIO Rush डिलीवरी की जानकारी।
अनन्य सोच । फिल्म स्टार Ahaan Panday अब ऑनलाइन फैशन प्लेटफॉर्म AJIO का नया चेहरा बन गए हैं। वे कंपनी के 2026 के Festive Campaign 'फेस्टिवल इज़ फेस्टिवलिंग' में नजर आएंगे। इसके साथ ही AJIO ने त्योहारों की खरीदारी की तैयारी भी शुरू कर दी है।
कंपनी की All Stars Sale 7 अक्टूबर से शुरू होगी, लेकिन Festive Sale की कीमतें अभी से लाइव कर दी गई हैं। यानी ग्राहक सेल शुरू होने से पहले ही कीमतें देखकर अपनी खरीदारी की योजना बना सकते हैं।
आहान के साथ तैयार इस कैंपेन में अलग-अलग फेस्टिव लुक और स्टाइल को जगह दी गई है। ग्राहक AJIO पर Fashion, Footwear, Accessories और Beauty समेत कई कैटेगरी में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स की खरीदारी कर सकेंगे। प्लेटफॉर्म के पास 9,000 से ज्यादा ब्रांड्स का पोर्टफोलियो है।
ग्राहकों की सुविधा के लिए कंपनी ने तेज डिलीवरी और आसान रिटर्न पर भी जोर दिया है। कंपनी के मुताबिक AJIO Rush के जरिए 600 से ज्यादा शहरों में तेज डिलीवरी उपलब्ध है, जबकि सामान्य डिलीवरी देश के सभी पिन कोड तक की जाती है।
अपने नए जुड़ाव पर आहान पांडे ने कहा, "AJIO फैशन को एक्साइटिंग, आसान और पर्सनल बनाता है। आप क्या पहनते हैं, उसके जरिए खुद को जाहिर कर सकते हैं और यही बात मुझे इस ब्रांड से जोड़ती है।" उन्होंने कहा कि फेस्टिव सीजन के साथ AJIO के इस सफर की शुरुआत को लेकर वे उत्साहित हैं।