रामनवमी पर भव्य ‘एकादशम् कन्या पूजन’: 631 बालिकाओं का सम्मान, भोजन व उपहार वितरण

नांगल जैसा बोहरा में वैदिक यज्ञ महोत्सव की तैयारियां तेज, सामाजिक संस्थाओं का उत्साह चरम पर

रामनवमी पर भव्य ‘एकादशम् कन्या पूजन’: 631 बालिकाओं का सम्मान, भोजन व उपहार वितरण

Ananya soch: RamNavmi 2026

अनन्य सोच। Ram Navmi Event: रामनवमी के पावन अवसर पर झोटवाड़ा क्षेत्र के नांगल जैसा बोहरा स्थित बोहरा जी की बावड़ी परिसर में 26 मार्च को आयोजित होने जा रहे (Kanya Poojan) ‘एकादशम् कन्या पूजन एवं वैदिक यज्ञ महोत्सव’ की तैयारियां जोरों पर हैं। पतंजलि किसान सेवा समिति और उत्थान सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं और सामाजिक संस्थाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

631 कन्याओं का होगा सम्मान और पूजन

(Social Work Rajasthan) समिति अध्यक्ष कैप्टन शीशराम चौधरी ने बताया कि (Girl Child Welfare) इस बार 631 बालिकाओं को विशेष रूप से आमंत्रित कर उनका पूजन किया जाएगा। आसपास की झुग्गी बस्तियों से बच्चियों को वाहनों के माध्यम से लाया जाएगा। पारंपरिक विधि से उनके चरण धोकर तिलक और चुनरी से सम्मानित किया जाएगा, तत्पश्चात उन्हें प्रेमपूर्वक भोजन कराया जाएगा और आकर्षक उपहार भेंट किए जाएंगे।

वैदिक अनुष्ठान और यज्ञ से सजेगा महोत्सव

महोत्सव में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी की उम्मीद है। आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम भव्य और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

सेवा और शिक्षा का अनूठा संकल्प

इस आयोजन की विशेष बात यह है कि इसे संचालित करने वाले अधिकांश सदस्य पूर्व सैन्य अधिकारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं, जो अब समाज सेवा और बालिका शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। संस्थान द्वारा झुग्गी बस्तियों में ‘आपणी पाठशाला’ के माध्यम से निशुल्क शिक्षा भी प्रदान की जा रही है।

पोस्टर विमोचन और आमंत्रण अभियान तेज

भास्कर कॉलोनी स्थित योग पार्क और झोटवाड़ा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस दौरान कई गणमान्य व्यक्तियों और सामाजिक संगठनों को आमंत्रित किया गया। आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।