जयपुर में मौत का धमाका! अवैध Firecracker Factory में भीषण Blast से दहला Karim Nagar, मासूम समेत 8 की मौत; कई झुलसे

Residential Area में चल रही Illegal Firecracker Factory बनी काल, धमाके के बाद मची चीख-पुकार; प्रशासन की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल

Jun 10, 2026 - 12:31
Jun 11, 2026 - 10:31
 0
जयपुर में मौत का धमाका! अवैध Firecracker Factory में भीषण Blast से दहला Karim Nagar, मासूम समेत 8 की मौत; कई झुलसे

अनन्य सोच। राजधानी जयपुर के Kho Nagoriyan थाना क्षेत्र स्थित Karim Nagar Talai में मंगलवार सुबह हुआ एक भीषण Firecracker Factory Blast पूरे शहर को झकझोर गया। घनी आबादी के बीच अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में हुए जोरदार विस्फोट ने कुछ ही सेकंड में खुशहाल बस्ती को मातम में बदल दिया। हादसे में एक 15 वर्षीय मासूम सहित 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए। कई घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 11 बजे अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास के मकानों में कंपन महसूस हुआ और लोग घरों से बाहर निकल आए।

 स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा, जान जोखिम में डाल बचाए घायल

हादसे के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। चौंकाने वाली बात यह रही कि शुरुआती राहत एवं बचाव कार्य स्थानीय लोगों ने ही संभाला। कॉलोनी से गुजर रहे एक Water Tanker की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर फैक्ट्री और आसपास के क्षेत्र से घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

बाद में Police, Fire Brigade और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचीं तथा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री परिसर में रखे गैस सिलेंडरों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे और बड़ा हादसा टल गया।

पानी पिलाने गया था रब्बिल, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इस दर्दनाक हादसे की सबसे मार्मिक कहानी 15 वर्षीय रब्बिल की है। परिजनों के अनुसार वह अक्सर फैक्ट्री में काम करने वाले लोगों को ठंडा पानी पिलाने जाता था। मंगलवार को भी वह पानी की बोतल लेकर अंदर गया था, लेकिन उसे क्या पता था कि यह उसका आखिरी सफर साबित होगा।

मासूम की मौत के बाद उसकी मां नजमीन का रो-रोकर बुरा हाल है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों की आंखें भी इस दर्दनाक दृश्य को देखकर नम हो गईं। Residential Area में चल रही थी Illegal Factory, अब जांच के घेरे में सिस्टम

Police Commissioner Sachin Mittal ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पुष्टि की कि हादसे में कई लोगों की मौत हुई है तथा घायलों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मामले में संबंधित बीट अधिकारी और जिम्मेदार कर्मियों की भूमिका की जांच की जाएगी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह मकान करीम नागोरी नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है, जिसे दिल्ली निवासी फिरोज ने किराए पर लेकर Illegal Firecracker Factory संचालित कर रखी थी। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि घनी आबादी के बीच इतनी खतरनाक इकाई आखिर किसकी अनुमति से संचालित हो रही थी? स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में कई अन्य Illegal Warehouses, कबाड़ गोदाम और ज्वलनशील सामग्री से जुड़े कारखाने भी संचालित हो रहे हैं। यदि मंगलवार का साप्ताहिक बाजार शुरू हो चुका होता तो यह हादसा कहीं अधिक भयावह रूप ले सकता था।

अब प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन इस हादसे ने एक बार फिर सुरक्षा मानकों, निगरानी व्यवस्था और अवैध फैक्ट्रियों पर कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।