Panchayati Raj Election 2026: जयपुर Zila Parishad के 57 वार्डों में 154 और 8 Panchayat Samiti में 417 उम्मीदवार मैदान में
जयपुर में Panchayati Raj Election 2026 के पहले चरण में नाम वापसी के बाद Zila Parishad के 57 वार्डों में 154 और 8 Panchayat Samiti के 146 वार्डों में 417 उम्मीदवार रह गए हैं। दूसरे चरण का Schedule भी जारी।
अनन्य सोच । Panchayati Raj Election 2026 के पहले चरण में जयपुर जिले में नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके बाद चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की स्थिति जारी की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने यह जानकारी दी।
Zila Parishad: 154 उम्मीदवार मैदान में
जिला परिषद सदस्य पद के लिए 57 वार्डों में कुल 234 नामांकन पत्र दाखिल हुए। संवीक्षा में 62 नामांकन अस्वीकृत हुए और 2 डिस्कार्ड किए गए। शेष 170 वैध अभ्यर्थियों में से 16 ने नाम वापस ले लिया। अब 154 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं।
8 Panchayat Samiti में 417 उम्मीदवार
पहले चरण में आठ पंचायत समितियों के 146 वार्डों में कुल 603 नामांकन दाखिल हुए। इनमें 145 अस्वीकृत और 4 डिस्कार्ड हुए। 454 वैध अभ्यर्थियों में से 37 ने नाम वापस लिया, जिसके बाद 417 उम्मीदवार बचे हैं। पंचायत समितियों की स्थिति इस प्रकार है:
चौमूं: 73
जोबनेर: 55
गोविंदगढ़: 54
मौजमाबाद: 49
दूदू, झोटवाड़ा और किशनगढ़-रेनवाल: 47-47
सांभर: 45
दूसरा चरण: 116 नामांकन दाखिल
दूसरे चरण में पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। 15 अक्टूबर तक पांच पंचायत समितियों के 81 वार्डों में 116 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनके आधार पर 110 अभ्यर्थी दर्ज हैं। शाहपुरा में सबसे ज्यादा 34 नामांकन आए। अमरसार में 25, आमेर में 20, रामपुरा डाबड़ी में 19 और जालसू में 18 नामांकन दाखिल हुए।
Election Schedule: मतदान और मतगणना की तारीखें
दूसरे चरण में नामांकन की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर है। संवीक्षा 17 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से होगी। नाम वापसी 19 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक हो सकेगी। इसके तुरंत बाद चुनाव चिह्न आवंटित होंगे और अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। मतदान 28 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा, और मतदान दल 27 अक्टूबर को रवाना होंगे। जिला परिषद और सभी चरणों के पंचायत समिति सदस्य पदों की Counting 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से जिला मुख्यालय पर होगी।