जोधपुर-जयपुर रोड पर हाईटेक निगरानी: 80 की स्पीड पार करते ही कटेगा चालान!

ऑटोमेटिक कैमरे हुए ऑनलाइन, अब जरा सी लापरवाही भी पड़ेगी भारी—यातायात नियमों का सख्ती से पालन जरूरी

Mar 23, 2026 - 08:12
Mar 24, 2026 - 07:10
 0
जोधपुर-जयपुर रोड पर हाईटेक निगरानी: 80 की स्पीड पार करते ही कटेगा चालान!

Ananya soch: Road Safety India

अनन्य सोच। Jodhpur Jaipur highway (Jodhpur Jaipur Road) पर अब सफर पहले जैसा नहीं रहा। सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए हाईटेक कैमरे पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिए गए हैं, जो आज से सक्रिय रूप से काम करने लगे हैं। (Speed Camera News) इन कैमरों की खास बात यह है कि ये पूरी तरह ऑटोमेटिक हैं और निर्धारित स्पीड लिमिट पार करते ही तुरंत चालान जनरेट कर देंगे।

(Highway Rules) प्रशासन के अनुसार, इस मार्ग पर अधिकतम गति सीमा 80 किमी प्रति घंटा निर्धारित की गई है। (Traffic Challan) जैसे ही वाहन की रफ्तार 80 से 81 किमी प्रति घंटा होती है, कैमरे उसे कैप्चर कर चालान प्रक्रिया शुरू कर देंगे। यह सिस्टम बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के काम करता है, जिससे नियमों का पालन और अधिक सख्ती से सुनिश्चित किया जा सकेगा।

दोनों दिशाओं में होगी निगरानी

इन स्मार्ट कैमरों को इस तरह से इंस्टॉल किया गया है कि वे आने-जाने दोनों दिशाओं में वाहनों की स्पीड पर नजर रखेंगे। ऐसे में वाहन चालकों को हर समय अपनी गति पर नियंत्रण बनाए रखना बेहद जरूरी है।लापरवाही पड़ सकती है महंगी

विशेषज्ञों का मानना है कि तेज रफ्तार सड़क हादसों का सबसे बड़ा कारण है। ऐसे में यह नई व्यवस्था न केवल नियम तोड़ने वालों पर अंकुश लगाएगी, बल्कि दुर्घटनाओं में भी कमी लाने में मददगार साबित होगी।

यातायात नियमों का पालन करें

प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क पर चलते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग को प्राथमिकता दें। थोड़ी सी सावधानी न केवल चालान से बचा सकती है, बल्कि आपकी और दूसरों की जान भी सुरक्षित रख सकती है।