अब ‘क्रिश्चियन गंज’ नहीं, ‘कृष्ण गंज’ — सनातन संस्कृति की ओर ऐतिहासिक

अब ‘क्रिश्चियन गंज’ नहीं, ‘कृष्ण गंज’ — सनातन संस्कृति की ओर ऐतिहासिक

Ananya soch: Name Change Rajasthan

अनन्य सोच। Sanatan Sanskriti: अजमेर में पुलिस थाना एवं पुलिस चौकी का नाम अब ‘क्रिश्चियन गंज’ नहीं, बल्कि (Krishna Ganj) ‘कृष्ण गंज’ होगा. विधानसभा अध्यक्ष Vasudev Devanani के निर्देश पर गृह विभाग द्वारा नाम परिवर्तन की अधिसूचना जारी कर दी गई है. यह निर्णय क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है और इसे सनातन संस्कृति की ओर एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. 

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि शहर की ऐतिहासिक पहचान को उसके गौरवशाली अतीत और महान विभूतियों से जोड़ना आवश्यक है. इसी सोच के तहत गुलामी की मानसिकता के प्रतीकों को हटाकर भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को प्रतिष्ठित किया जा रहा है. पूर्व में फॉयसागर का नाम वरुण सागर, किंग एडवर्ड मेमोरियल का नाम महर्षि दयानंद विश्रांति गृह, होटल खादिम का नाम होटल अजयमेरू तथा एलीवेटेड रोड का नाम ‘रामसेतु’ किया जा चुका है. 

नाम परिवर्तन के बाद सभी सरकारी अभिलेखों, साइन बोर्डों और आधिकारिक संचार में ‘कृष्ण गंज’ नाम अंकित किया जाएगा  लगभग डेढ़ लाख की आबादी वाले इस क्षेत्र की नई पहचान भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रभाव से और अधिक सशक्त होगी.