2 साल बाद भी जांच अधूरी: कोर्ट ने मांगी एफआईआर पर प्रगति रिपोर्ट

Mar 18, 2026 - 08:56
Mar 19, 2026 - 07:49
 0
2 साल बाद भी जांच अधूरी: कोर्ट ने मांगी एफआईआर पर प्रगति रिपोर्ट

 Ananya soch: Muhana Mandi, Fraud FIR

अनन्य सोच। Real Estate Scam: मुहाना मंडी से जुड़े बहुचर्चित धोखाधड़ी मामले में (Jaipur Court) अदालत ने (Police Report) पुलिस की धीमी जांच पर नाराजगी जताते हुए प्रगति रिपोर्ट तलब की है। अतिरिक्त मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट ने थाना पुलिस को 23 मार्च तक पूरी जानकारी पेश करने का आदेश दिया है। मामला 132 लोगों के साथ कथित धोखाधड़ी से जुड़ा है। परिवादी पप्पू लाल कुम्हार के अनुसार, उन्हें एक आवासीय योजना के प्रचार-प्रसार के लिए कहा गया और बुकिंग पर कमीशन का आश्वासन दिया गया। इसके बाद कई लोगों ने योजना में निवेश किया। आरोप है कि निवेशकों को ऊंची दरों पर लोन दिलवाकर रकम डेवलपर्स ने ले ली, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। साथ ही रजिस्ट्री के नाम पर अतिरिक्त राशि भी वसूली गई। एफआईआर मार्च 2024 में दर्ज होने के बावजूद अब तक जांच में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई। यहां तक कि परिवादी के बयान भी दर्ज नहीं किए गए।

अदालत ने इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए पुलिस से पूछा है कि अब तक क्या कार्रवाई की गई है। यह मामला आम लोगों के विश्वास और निवेश सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण बेहद संवेदनशील माना जा रहा है।अब देखना होगा कि पुलिस निर्धारित समय में क्या रिपोर्ट पेश करती है।