1 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों में सिर्फ 2073 का हुआ चयन: राजस्थान के विद्युत निगमों में नौकरी का बड़ा परिणाम जारी, चेक करें अपना नाम

अगर आपने भी राजस्थान के विद्युत निगमों में तकनीशियन भर्ती के लिए आवेदन किया था, तो आपके लिए बड़ी खबर है। लंबे इंतजार के बाद अंतिम परिणाम जारी हो गया है, और अब चयनित अभ्यर्थियों के मोबाइल पर भी सूचना भेजी जा रही है। जानिए पूरी भर्ती प्रक्रिया का सफर और आगे क्या होने वाला है इस महीने।

Jun 22, 2026 - 21:16
Jun 22, 2026 - 21:21
 0
1 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों में सिर्फ 2073 का हुआ चयन: राजस्थान के विद्युत निगमों में नौकरी का बड़ा परिणाम जारी, चेक करें अपना नाम

अनन्य सोच।राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम ने राज्य के विद्युत निगमों में तकनीशियन-तृतीय (आईटीआई) पद की 2073 रिक्तियों पर इलेक्ट्रीशियन, पॉवर इलेक्ट्रीशियन, वायरमेन, लाइनमैन और एसबीए ट्रेड के लिए भर्ती का अंतिम परिणाम सोमवार को जारी कर दिया। परिणाम विद्युत निगमों की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है, और चयनित अभ्यर्थियों को इसकी सूचना एसएमएस के माध्यम से भी दी गई है। नियुक्ति आदेश संबंधित विद्युत निगम द्वारा अलग से जारी किए जाएंगे।

ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को पारदर्शिता के साथ अधिकाधिक रोजगार देने के लिए संकल्पित है। इसी क्रम में बेहद कम समय में अभियंताओं के 271 पदों सहित तकनीशियन वर्ग के 2163 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। तकनीशियन वर्ग के इन पदों में राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम के 150, जयपुर विद्युत वितरण निगम के 603, अजमेर विद्युत वितरण निगम के 498 तथा जोधपुर विद्युत वितरण निगम के 912 पद शामिल हैं।

नागर ने बताया कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा 24 से 27 नवंबर तक आयोजित हुई थी, जिसमें 1,06,770 अभ्यर्थी शामिल हुए। मुख्य परीक्षा 23 फरवरी 2026 को हुई, जिसके बाद सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 1 से 23 अप्रैल के बीच जयपुर में किया गया। इस दौरान कुल 4,676 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, जिनमें से अंतिम रूप से 2073 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि युवाओं को रोजगार के नए अवसर देने हेतु विद्युत निगमों में कनिष्ठ अभियंता, कनिष्ठ लेखाकार एवं कनिष्ठ सहायक के 2005 नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी इस महीने शुरू की जाएगी।