RPSC का बड़ा तोहफा! Lecturer, Agriculture Lecturer और Coach भर्ती में बढ़े पद, लाखों अभ्यर्थियों के लिए खुला सुनहरा मौका

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने Lecturer, Lecturer-Agriculture एवं Coach Recruitment-2025 में पदों की संख्या बढ़ाने के बाद संशोधित वर्गवार वर्गीकरण जारी कर दिया है। नए पद जुड़ने से प्रतियोगिता का समीकरण बदल सकता है और हजारों अभ्यर्थियों की चयन संभावनाएं मजबूत हुई हैं। आयोग द्वारा जारी इस अपडेट को भर्ती प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है, जिस पर प्रदेशभर के अभ्यर्थियों की नजरें टिकी हुई हैं।

Jun 9, 2026 - 08:02
Jun 10, 2026 - 07:49
 0
RPSC का बड़ा तोहफा! Lecturer, Agriculture Lecturer और Coach भर्ती में बढ़े पद, लाखों अभ्यर्थियों के लिए खुला सुनहरा मौका

अनन्य सोचराजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने प्राध्यापक, प्राध्यापक-कृषि एवं कोच (स्कूल शिक्षा) भर्ती-2025 के अंतर्गत पदों की संख्या में वृद्धि के पश्चात् संशोधित वर्गवार वर्गीकरण अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। यह अपडेट प्रदेश के लाखों सरकारी नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

आयोग सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए विज्ञापन संख्या 06/2025-26, दिनांक 17 जुलाई 2025 को जारी किया गया था। इसमें 27 विभिन्न विषयों के कुल 3,225 पदों पर भर्ती का प्रावधान किया गया था। इसी क्रम में प्राध्यापक-कृषि (स्कूल शिक्षा) के 500 पदों के लिए विज्ञापन संख्या 09/2025-26, 28 अगस्त 2025 को जारी किया गया था।

अब विभाग ने प्राध्यापक, कोच एवं प्राध्यापक-कृषि के विभिन्न विषयों में रिक्त पदों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है। इस संशोधन के बाद आयोग ने शुद्धि पत्र संख्या 08/2026-27 एवं शुद्धि पत्र संख्या 09/2026-27 जारी करते हुए नया वर्गवार वर्गीकरण सार्वजनिक किया है।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी संशोधित वर्गीकरण तथा समस्त विस्तृत जानकारी RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि मूल विज्ञापनों की शेष सभी शर्तें, पात्रता मानदंड एवं नियम पूर्व की भाँति यथावत् लागू रहेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आयोग की वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।