SMS Stadium में बनेगा All-Glass Squash Court: खेलमंत्री Rajyavardhan Singh Rathore की घोषणा

Jaipur के SMS Stadium में जल्द बनेगा All-Glass Squash Court। Junior National Squash Championship के उद्घाटन पर खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह ने की घोषणा। जानिए पूरी खबर।

Oct 23, 2026 - 18:52
Oct 23, 2026 - 18:58
 0
SMS Stadium में बनेगा All-Glass Squash Court: खेलमंत्री Rajyavardhan Singh Rathore की घोषणा

अनन्य सोच । सवाई मानसिंह स्टेडियम में जल्द ही All-Glass Court लगाया जाएगा। इसके बाद यहां International Level की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी संभव हो सकेगा। राजस्थान के युवा मामले एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह ने शुक्रवार को SMS Stadium Courts पर Sub Junior और Junior National Squash Championship के उद्घाटन समारोह में यह घोषणा की।

ग्लास कोर्ट पर क्या बोले खेलमंत्री

मंत्री ने कहा कि जब वे केंद्र में खेलमंत्री थे, तब उन्होंने All-Glass Court की घोषणा की थी और इसके लिए बजट भी आवंटित किया था। उन्होंने दोबारा घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही ग्लास कोर्ट की कमी दूर कर दी जाएगी।

Training में Match Like Conditions पर जोर

देशभर से आए खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि Training की योजना ऐसी हो, जिसका स्तर और परिस्थितियां वास्तविक मुकाबले के जितना संभव हो उतना करीब हों। इससे खिलाड़ी Competition Pressure को समझकर खुद को ढाल सकेंगे। उनके अनुसार एक Best Player के पीछे पूरा Eco-System काम करता है। खिलाड़ियों को सिर्फ तकनीकी रूप से मजबूत बनाना काफी नहीं है, उन्हें दबाव में सही निर्णय लेने, Concentration बनाए रखने और बड़े मुकाबलों की चुनौतियों के लिए भी तैयार करना होगा।

कौन रहे मौजूद

समारोह में राजस्थान स्क्वैश रैकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र मेहता, सचिव धीरज सिंह, जयपुर क्लब के अध्यक्ष अजीत सक्सेना और सचिव हिमांशु सहगल उपस्थित रहे। आयोजन सचिव सुरभि मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।