MCP Server Launch: सरकार का बड़ा कदम: AI को मिलेगा सरकारी डेटा से सीधा कनेक्शन, लॉन्च हुआ MCP सर्वर

ई-सांख्यिकी पोर्टल के जरिए 21 आधिकारिक डेटा प्रोडक्ट्स तक आसान पहुंच, रिसर्च और इनोवेशन को मिलेगा बढ़ावा

MCP Server Launch: सरकार का बड़ा कदम: AI को मिलेगा सरकारी डेटा से सीधा कनेक्शन, लॉन्च हुआ MCP सर्वर

Ananya soch: AI Server India

अनन्य सोच। MCP Server Launch: डिजिटल इंडिया और डेटा-आधारित नीति निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) उपकरणों को आधिकारिक सांख्यिकीय डेटाबेस से जोड़ने के लिए मॉडल कॉन्टेक्स्ट प्रोटोकॉल (Model Context Protocol) (MCP) सर्वर लॉन्च किया है। यह पहल AI आधारित एप्लिकेशन और प्लेटफॉर्म्स को सत्यापित सरकारी डेटा तक सुरक्षित और सहज पहुंच प्रदान करेगी।

AI और डेटा का मजबूत कनेक्शन 

(E-Sankhyiki Portal) नया MCP सर्वर राष्ट्रीय सांख्यिकी पोर्टल ‘ई-सांख्यिकी’ के माध्यम से कार्य करेगा। इससे AI टूल्स सीधे विश्वसनीय और प्रमाणित सरकारी आंकड़ों से जुड़ सकेंगे, जिससे डेटा विश्लेषण, रिसर्च और नीति निर्माण में पारदर्शिता और सटीकता बढ़ेगी।

7 से बढ़कर 21 सांख्यिकीय प्रोडक्ट्स तक विस्तार

शुरुआती बीटा वर्जन में जहां केवल 7 प्रमुख सांख्यिकीय उत्पाद शामिल थे, वहीं अब इसे विस्तार देते हुए 21 महत्वपूर्ण डेटा प्रोडक्ट्स तक पहुंच उपलब्ध करा दी गई है। इनमें आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक और राष्ट्रीय लेखा सांख्यिकी जैसे अहम डेटा शामिल हैं।

नीति निर्माण और स्टार्टअप्स को मिलेगा लाभ

(Government Data India) इस पहल से न केवल सरकारी एजेंसियों को बल्कि स्टार्टअप्स, शोधकर्ताओं और डेवलपर्स को भी बड़ा फायदा मिलेगा। AI आधारित समाधान अब अधिक सटीक और विश्वसनीय डेटा पर आधारित होंगे, जिससे नई तकनीकों के विकास को गति मिलेगी।

संसद में दी गई जानकारी

(Digital Governance) केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने राज्यसभा में बताया कि यह कदम देश में डेटा उपयोग की क्षमता को बढ़ाने और AI इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।