‘भूत बांग्ला’ का पहला धमाका ‘राम जी आके भला करेंगे’ टीजर रिलीज़

अक्षय–प्रियदर्शन की जोड़ी ने 14 साल बाद मचाई हलचल

‘भूत बांग्ला’ का पहला धमाका ‘राम जी आके भला करेंगे’ टीजर रिलीज़

 Ananya soch: Horror Comedy Bollywood

अनन्य सोच। Akshay Kumar Movie 2026: बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित Bhoot Bangla Film अब रिलीज़ के और करीब आ गई है. फिल्म के पहले Ram Ji Aake Bhala Karenge Song का ऑफिशियल टीजर जारी होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मच गई. टीजर में हॉरर और कॉमेडी का ऐसा तड़का देखने को मिला है, जिसने फैंस की उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी है. 

14 साल बाद अक्षय–प्रियदर्शन की वापसी

(Priyadarshan Comeback) फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी पूरे 14 साल बाद साथ लौटी है. इससे पहले दोनों ने ‘हेरा फेरी’, ‘भगम भग’ और ‘गरम मसाला’ जैसी सुपरहिट कॉमेडी फिल्मों से दर्शकों को खूब हंसाया था. अब ‘भूत बांग्ला’ के जरिए यह जोड़ी हॉरर-कॉमेडी का नया रंग दिखाने को तैयार है. 

टीजर में अक्षय की क्लासिक कॉमिक टाइमिंग, रहस्यमयी भूतिया माहौल और चुटीले संवादों ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. गाने का पूरा वर्जन कल रिलीज़ होगा, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

दमदार स्टारकास्ट

फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ कॉमेडी के धुरंधर परेश रावल और राजपाल यादव अहम किरदारों में हैं. इसके अलावा वामिका गब्बी और तब्बू भी फिल्म में नजर आएंगी 

प्रोडक्शन और रिलीज डेट

फिल्म का निर्माण अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर द्वारा बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले किया गया है. ‘भूत बांग्ला’ 10 अप्रैल 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिएक्शन

टीजर सामने आते ही फैंस ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी. कोई लिख रहा है, “OG अक्षय वापस आ गया”, तो कोई कह रहा है, “प्रियदर्शन + अक्षय = गारंटीड ब्लॉकबस्टर.”

टीजर ने यह साफ कर दिया है कि ‘भूत बांग्ला’ सिर्फ डराएगी नहीं, बल्कि हंसी के ठहाकों से थिएटर्स गूंजाएगी. अब सबकी नजरें पूरे गाने और फिल्म की रिलीज पर टिकी हैं.