UAE, UK और Australia के साथ FTA ने रचा इतिहास, भारत का Export पहली बार 863 Billion Dollar के पार

India Export ने वित्त वर्ष 2025-26 में नया इतिहास रच दिया है। UAE, UK, Australia समेत कई देशों के साथ हुए Free Trade Agreement (FTA) का असर अब साफ दिखाई दे रहा है। देश का कुल Export 863.1 Billion Dollar के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि Textile, Leather, Gems & Jewellery, Marine Products जैसे लाखों लोगों को रोजगार देने वाले सेक्टरों को इसका सबसे बड़ा फायदा मिला है।

Jul 28, 2026 - 22:44
Jul 28, 2026 - 22:58
 0
UAE, UK और Australia के साथ FTA ने रचा इतिहास, भारत का Export पहली बार 863 Billion Dollar के पार

अनन्य सोच। भारत की अर्थव्यवस्था के लिए वित्त वर्ष 2025-26 बेहद खास साबित हुआ है। देश का कुल Export बढ़कर 863.1 Billion Dollar के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इसमें Goods Export 441.8 Billion Dollar और Services Export 421.3 Billion Dollar रहे। यह पहली बार है जब भारत का कुल निर्यात इस ऊंचाई तक पहुंचा है।

सरकार के अनुसार, इस रिकॉर्ड प्रदर्शन के पीछे सबसे बड़ी भूमिका Free Trade Agreement (FTA) की रही। खासकर UAE CEPA, Australia ECTA, UK CETA, Oman CEPA और अन्य व्यापार समझौतों ने भारतीय उत्पादों के लिए नए Global Market खोल दिए हैं।

UAE भारत का सबसे बड़ा FTA Partner बनकर उभरा, जहां 37.35 Billion Dollar का Export हुआ। इसके बाद ASEAN Countries में 38.41 Billion Dollar, SAFTA Countries में 25.77 Billion Dollar और नए लागू UK CETA के तहत महज शुरुआती दिनों में ही 13.44 Billion Dollar का Export दर्ज किया गया। वहीं Singapore, Nepal, Australia, Japan, Malaysia और South Korea जैसे देशों में भी भारतीय उत्पादों की मांग लगातार बढ़ी।

सरकार ने बताया कि UAE CEPA लागू होने के बाद अब तक 4.45 लाख Certificate of Origin जारी किए जा चुके हैं, जबकि Australia ECTA के तहत 2.73 लाख से अधिक प्रमाण पत्र जारी हुए हैं। इससे साफ है कि भारतीय Exporters तेजी से FTA का लाभ उठा रहे हैं। Oman CEPA लागू होने के सिर्फ एक महीने में वहां Export में 54.7% Month-on-Month और करीब 190% Year-on-Year की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई।

इन समझौतों का सबसे बड़ा फायदा Textile & Apparel, Leather & Footwear, Gems & Jewellery, Marine Products, Carpet, Handicrafts और Agriculture Products जैसे Labour-Intensive Sectors को मिला है। इससे न केवल Export बढ़ा है बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं।

सरकार ने Export को और मजबूत बनाने के लिए Trade e-Connect और Trade Intelligence & Analytics (TIA) Portal जैसे Digital Platforms को भी सशक्त किया है। इनके जरिए Exporters को Market Intelligence, Tariff Information, Buyer-Seller Connect, FTA Guidance और Global Trade Data जैसी सुविधाएं मिल रही हैं।

वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने लोकसभा में बताया कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ Export बढ़ाना नहीं, बल्कि भारत को Global Supply Chain का मजबूत केंद्र बनाना भी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यही रफ्तार जारी रही तो आने वाले वर्षों में भारत दुनिया के प्रमुख Export Hub के रूप में और मजबूत स्थिति हासिल कर सकता है।