India Trade Deficit घटकर 13.3 अरब डॉलर, Edible Oil Imports 3.3% बढ़कर 151.64 लाख टन
भारत का Trade Deficit सितंबर में घटकर 13.3 अरब डॉलर रहा, जबकि Edible Oil Import 3.27% बढ़कर 151.64 लाख टन पहुंचा। जानिए Exports, Imports और Palm Oil का हाल।
अनन्य सोच । भारत का व्यापार घाटा सितंबर में घटकर 13.3 अरब डॉलर रह गया। अगस्त में यह 26.86 अरब डॉलर था, यानी एक महीने में घाटा करीब आधा हो गया। सितंबर में देश का कुल Export 80.75 अरब डॉलर और Import 94.05 अरब डॉलर रहा। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में कुल निर्यात 13.8 प्रतिशत बढ़कर 476.20 अरब डॉलर पहुंच गया।
Edible Oil Import 3.27% बढ़ा
मुंबई। इधर, भारत का खाद्य तेल आयात नवंबर 2025 से सितंबर 2026 की अवधि में 3.27 प्रतिशत बढ़कर 151.64 लाख टन रहा। पिछले साल की समान अवधि में यह 146.83 लाख टन था।
Palm Oil और Soy Oil आगे, Sunflower Oil में गिरावट
इस अवधि में Palm Oil का आयात 5.32 प्रतिशत बढ़कर 73.52 लाख टन और Soy Oil का आयात 3.25 प्रतिशत बढ़कर 51.76 लाख टन हो गया। वहीं Sunflower Oil का आयात 1.90 प्रतिशत घट गया।
Crude Oil का आयात बढ़ा, Refined Oil की हिस्सेदारी घटी
आयात के स्वरूप में भी बदलाव दिखा। Crude Oil का आयात बढ़ा, जबकि Refined Oil की हिस्सेदारी 12 प्रतिशत से घटकर 5 प्रतिशत रह गई।