चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! जयपुर कमिश्नरेट के 17 ACP बदले, Cyber Crime पर सख्ती

राजस्थान में आगामी चुनावों की आहट के बीच पुलिस मुख्यालय ने एक ही रात में बड़ा ट्रांसफर ऑर्डर जारी कर सबको चौंका दिया। जयपुर कमिश्नरेट से लेकर SOG तक फेरबदल की लिस्ट देख हर कोई हैरान है, आखिर किसे मिली कौनसी पोस्टिंग? पूरी डिटेल जानने के लिए पढ़ें अंत तक।

Aug 12, 2026 - 07:52
Aug 12, 2026 - 07:59
 0
चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! जयपुर कमिश्नरेट के 17 ACP बदले, Cyber Crime पर सख्ती

अनन्य सोच । राजस्थान में होने वाले आगामी चुनावों को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एडीजी कार्मिक बीजू जॉर्ज जोसफ ने दो अलग-अलग ट्रांसफर लिस्ट जारी करते हुए कुल 171 डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसी आदेश में 8 जून को जारी हुई पुरानी लिस्ट से 10 डिप्टी एसपी के ट्रांसफर भी रद्द कर दिए गए।

सबसे बड़ा बदलाव जयपुर कमिश्नरेट में देखने को मिला, जहां एक साथ 17 ACP बदल दिए गए। इस बार सरकार का फोकस साइबर क्राइम पर सख्ती दिखाना रहा, जिसके तहत RC यानी राजस्थान साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर में 3 डिप्टी एसपी की तैनाती की गई। पहली लिस्ट में 123 डिप्टी एसपी अफसरों को शामिल किया गया, वहीं दूसरी लिस्ट में 48 प्रोबेशनर अधिकारियों को पोस्टिंग दी गई।

आदेश के अनुसार जेठू सिंह को सोढाला ACP, दिलीप कुमार मीणा को शास्त्री नगर ACP, जितेन्द्र सिंह को आदर्श नगर ACP, संग्राम सिंह को साइबर क्राइम प्रथम और हेमराज को साइबर क्राइम सेकंड ACP का जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा ट्रैफिक, कंट्रोल रूम और मेट्रो जैसे महत्वपूर्ण विभागों में भी नई नियुक्तियां की गई हैं।

लंबे समय से जांच अधिकारियों की कमी झेल रही SOG की SIT में भी 3 डिप्टी एसपी को तैनात किया गया है। साथ ही 6 जून को जारी हुई पुरानी लिस्ट के 10 अफसरों के तबादले निरस्त कर दिए गए हैं। इस फेरबदल को चुनावी तैयारियों और कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।