Jaipur Literature Festival 2027: 20वें संस्करण के लिए Speakers की पहली सूची जारी, Esther Duflo और Olga Tokarczuk होंगे शामिल
JLF 2027 के लिए Speakers की पहली सूची जारी। Esther Duflo, Olga Tokarczuk, Sudha Murty समेत कई नाम शामिल। फ़ेस्टिवल 14-18 जनवरी 2027 को जयपुर में।
20वें संस्करण की तारीखें और स्थान
अनन्य सोच । Jaipur Literature Festival (JLF) ने अपने ऐतिहासिक 20वें संस्करण के लिए Speakers की पहली सूची जारी कर दी है। प्रेस रिलीज के अनुसार, फ़ेस्टिवल 14 से 18 जनवरी 2027 के बीच जयपुर के होटल क्लार्क्स आमेर में आयोजित होगा। पांच दिनों के इस आयोजन में साहित्य, विज्ञान, पत्रकारिता, इतिहास, अर्थशास्त्र, कानून, तकनीक, फ़ैशन और कला से जुड़ी आवाज़ें एक मंच पर होंगी।
Speakers की पहली सूची में कौन-कौन?
James Wood
Radhavallabh Tripathi
Marcus du Sautoy
घोषित नामों में नोबेल विजेता Esther Duflo और Olga Tokarczuk के साथ सुधा मूर्ति, गीतांजलि श्री, अनामिका, किरण मजूमदार-शॉ, इंदिरा जयसिंह, जस्टिस संजय किशन कौल, डेम मीरा सयाल, जेम्स वुड, मार्कस डू सॉटॉय और स्टीव ब्रुसैट शामिल हैं। विज्ञान की ओर से ऑक्सफोर्ड के गणित प्रोफेसर मार्कस डू सॉटॉय और जीवाश्म विज्ञानी स्टीव ब्रुसैट आएंगे, जबकि जादूगर और किस्सागो ड्रमंड मनी-कुट्स भी मौजूद रहेंगे।
भारतीय भाषाओं पर खास फोकस
फ़ेस्टिवल हिंदी, तमिल, मलयालम, असमिया, कोंकणी, कन्नड़, मराठी, भोजपुरी, सिंधी और मणिपुरी समेत कई भारतीय साहित्यिक परंपराओं को मंच देगा। सूची में संस्कृत विद्वान राधावल्लभ त्रिपाठी, असमिया लेखक ध्रुवज्योति बोरा, मराठी नाटककार मकरंद साठे, मलयालम के पॉल ज़कारिया और कोंकणी लेखक दामोदर मौजो जैसे नाम हैं।
आयोजकों ने क्या कहा?
Teamwork Arts के संजॉय के. रॉय ने कहा कि बीस साल बाद भी JLF की भावना सभी के लिए खुले मंच की है। सह-संस्थापक नमिता गोखले ने इसे दुनिया के सबसे बड़े साहित्यिक आयोजनों में से एक बताया। सह-निदेशक William Dalrymple के मुताबिक यह संस्करण उसी खोज की भावना का उत्सव मनाएगा और अगले अध्याय के दरवाज़े भी खोलेगा।