14 सितंबर की सुबह तय करेगी सियासी किस्मत, वोटों की गिनती में सबसे पहले चौंकाएगा आमेर!

Sep 13, 2026 - 15:33
Sep 13, 2026 - 15:40
 0
14 सितंबर की सुबह तय करेगी सियासी किस्मत, वोटों की गिनती में सबसे पहले चौंकाएगा आमेर!

अनन्य सोच । नगरीय निकाय चुनाव 2026 के दोनों चरणों की वोटिंग पूरी होने के बाद अब हर किसी की निगाहें 14 सितंबर पर टिकी हैं। इसी दिन तय होगा कि मैदान में उतरे प्रत्याशियों में से किसकी किस्मत चमकेगी और कौन हारेगा। जिला प्रशासन ने Vote Counting को लेकर पूरी तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं, लेकिन इस बार सुरक्षा को लेकर सख्ती इतनी ज्यादा रहेगी कि बिना पास किसी को भी अंदर कदम रखने की इजाजत नहीं मिलेगी।

सुबह 8 बजे से शुरू होगी गिनती, स्टाफ को पहले पहुंचना जरूरी

मतगणना का काम सोमवार सुबह 8 बजे से श्री भवानी निकेतन के Pharmacy College परिसर में शुरू होगा। इससे पहले चुनाव ड्यूटी में तैनात सभी कर्मचारियों को सुबह 7 बजे तक अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी, ताकि तय समय पर पूरी प्रक्रिया शुरू हो सके। प्रशासन की सख्त हिदायत है कि किसी भी प्रत्याशी के Counting Agent को भी बिना अधिकृत Entry Pass के परिसर में जाने नहीं दिया जाएगा।

कैसे तय होगा किस वार्ड का रिजल्ट पहले आएगा

सबसे दिलचस्प बात यह है कि मतगणना वार्ड और Returning Officer के हिसाब से होगी। हर थोड़ी देर में एक साथ 15-15 वार्डों के नतीजे घोषित किए जाएंगे। लेकिन यहां एक अहम फैक्टर काम करेगा, वह है बूथों की संख्या। जिन वार्डों में बूथ कम हैं, वहां का रुझान और फाइनल रिजल्ट सबसे पहले सामने आएगा, जबकि ज्यादा बूथ वाले बड़े वार्डों के नतीजों के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

आमेर से आ सकते हैं सबसे पहले नतीजे

चुनावी जानकारों की मानें तो इस बार सबसे पहले Amer Assembly Area के नतीजे सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है, क्योंकि यहां के वार्डों में बूथों की संख्या तुलनात्मक रूप से कम है। यही वजह है कि सुबह की शुरुआत में ही आमेर से जुड़े रुझान सबकी धड़कनें तेज कर सकते हैं। अब देखना यह है कि किस्मत का पहला फैसला किसके पक्ष में जाता है और पूरे दिन कैसे बदलती है सियासी तस्वीर।