जेडीए कूच के दौरान पुलिस-कांग्रेस आमने-सामने! झोटवाड़ा की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
पट्टे, सीवर लाइन और हाईटेंशन तारों की मांग को लेकर झोटवाड़ा की गलियां सोमवार को नारों से गूंज उठीं। जानिए पुलिस बैरिकेड्स के आगे क्या हुआ और आखिर कांग्रेस की मुख्य मांगें क्या रहीं।
अनन्य सोच । झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र और पृथ्वीराज नगर की विभिन्न जन समस्याओं को लेकर झोटवाड़ा कांग्रेस (Jhotwara Congress) की ओर से सोमवार को बड़ा प्रदर्शन (Protest) किया गया। 200 फीट बाइपास स्थित कमला देवी बुधिया स्कूल के पास कांग्रेस कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हुए। इसके बाद जेडीए कार्यालय (JDA Office) की ओर पैदल मार्च शुरू किया गया, लेकिन श्याम नगर कट के पास पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया।
बेरिकेड्स के आगे रुकते ही कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी शुरू कर दी और माहौल गरमा गया। हालांकि स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए कार्यकर्ताओं ने पीआरएन उपायुक्त (PRN Deputy Commissioner) राजेंद्र सिंह शेखावत को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल (Police Force) तैनात रहा, ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।
प्रदर्शन में कालवाड़, सिरसी, करणी पैलेस, गांधीपथ वेस्ट, धाबास और गजसिंहपुरा सहित आसपास की कॉलोनियों के निवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इसके साथ ही विभिन्न विकास समितियों और संघर्ष समितियों के पदाधिकारी तथा कांग्रेस नेता भी प्रदर्शन का हिस्सा बने। 200 फीट बाइपास पर कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास (Pratap Singh Khachariyawas) और झोटवाड़ा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक चौधरी (Abhishek Choudhary) ने मौजूद लोगों को संबोधित किया।
अभिषेक चौधरी ने बताया कि गजसिंहपुरा क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन (High Tension Line) के आसपास हो रही तोड़फोड़ को तुरंत रोकने, सेक्शन 72 के नोटिस बंद करने, हाईटेंशन लाइनों को भूमिगत करने, सीवर लाइन डालने और सड़क निर्माण की मांग को लेकर यह प्रदर्शन आयोजित किया गया।
इसके अलावा पृथ्वीराज नगर उत्तर (Prithviraj Nagar North) की 18 कॉलोनियों को ग्रीन जोन से बाहर कर जेडीए पट्टे (JDA Patta) जारी करने की मांग भी जोर-शोर से उठाई गई। साथ ही पीटी सर्वे के बाद सुविधा क्षेत्र में शामिल किए गए भूखंडों को हटाने और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में केंद्र सरकार के 16 जुलाई 2020 के नियमों के तहत 60 फीट सड़क पर पट्टे जारी करने की भी मांग रखी गई।