राजस्थान में 249 पदों पर बड़ी भर्ती का तोहफा! नर्सिंग कॉलेजों को मिले 239 Tutors, जानें किस जिले में किसे मिली पोस्टिंग

राजस्थान में Nursing Education को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राजमेस की ओर से 239 संविदा Nursing Tutors और 10 Medical Social Workers की नियुक्ति और पदस्थापन के आदेश जारी कर दिए गए हैं। किस जिले के किस कॉलेज में मिलेगी तैनाती और कब तक करना होगा कार्यभार ग्रहण, जानिए पूरी डिटेल।

Aug 18, 2026 - 21:22
Aug 18, 2026 - 22:37
 0
राजस्थान में 249 पदों पर बड़ी भर्ती का तोहफा! नर्सिंग कॉलेजों को मिले 239 Tutors, जानें किस जिले में किसे मिली पोस्टिंग

अनन्य सोच। प्रदेश में Nursing Education और Training की गुणवत्ता को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बताया कि Rajasthan Medical Education Society (RAJMES) की ओर से 239 संविदा Nursing Tutors के नियुक्ति एवं पदस्थापन आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इससे नर्सिंग कॉलेजों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक और प्रायोगिक प्रशिक्षण मिलेगा तथा नर्सिंग शिक्षा की गुणवत्ता और मजबूत होगी।

किन-किन जिलों में मिलेगी Nursing Tutors को पोस्टिंग

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि राज्य सरकार Medical Education के विस्तार और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने बताया कि नियुक्त Tutors को जयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, सीकर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, कोटा, नागौर, उदयपुर, झुंझुनूं, भरतपुर, जैसलमेर, सिरोही, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और करौली सहित विभिन्न जिलों के राजकीय Nursing Colleges में तैनाती दी गई है। इसके अलावा निम्बाहेड़ा क्षेत्र के राजकीय Nursing College में भी एक नियमित Tutor को पदस्थापित किया गया है।

10 Medical Social Workers की भी हुई नियुक्ति

चिकित्सा शिक्षा के आयुक्त श्री बाबूलाल गोयल ने बताया कि राजमेस की ओर से 10 Medical Social Workers के पद पर भी अभ्यर्थियों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन अभ्यर्थियों को करौली, सवाई माधोपुर, पाली, नागौर, भरतपुर, सीकर, झुंझुनूं, बारां, सिरोही और दौसा जिलों के राजकीय Medical Colleges में पदस्थापित किया गया है।

1 सितंबर तक करना होगा Joining

 गोयल ने स्पष्ट किया कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को अपने-अपने संबंधित कॉलेज में आगामी 1 सितंबर तक कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा। ऐसे में अब चयनित उम्मीदवारों के सामने तय समय सीमा में Joining देने की चुनौती रहेगी।

इस बड़ी नियुक्ति प्रक्रिया के बाद प्रदेश के नर्सिंग और मेडिकल कॉलेजों में स्टाफ की कमी दूर होने की उम्मीद है, जिससे आने वाले समय में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और प्रशिक्षण सुविधाएं मिल सकेंगी।